राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ-रबी का दूसरा अनुमान जारी, जानिए किस फसल का कितना उत्पादन

12 मार्च 2025, नई दिल्ली: खरीफ-रबी का दूसरा अनुमान जारी, जानिए किस फसल का कितना उत्पादन –  भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 2024-25 के खरीफ और रबी फसलों (ज़ायद मौसम शामिल नहीं) के उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्‍य कृषि फसलों के आंकड़ों को मंजूरी देते और जारी करते हुए बताया कि केंद्र सरकार सरकार द्वारा कृषि योजनाओं को लागू किया जा रहा है, जिनका असर फसल उत्पादन पर दिख रहा है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल चावल, गेहूं, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहने की संभावना है। ये प्रारंभिक आंकड़े हैं, जिनमें आगे बदलाव संभव है।

Advertisement
Advertisement

ये अनुमान राज्यों से प्राप्त फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग तकनीक, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ सत्यापित किया गया है और फसल कटाई प्रयोगों (सीसीई) के आधार पर तैयार किए गए हैं। कृषि विभाग ने उद्योग और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ परामर्श करके इन आंकड़ों को अंतिम रूप दिया है।

फसलों का अनुमानित उत्पादन कितना?

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल खरीफ और रबी दोनों सीजन में उत्पादन बढ़ा है। प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:

Advertisement8
Advertisement

खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1663.91 लाख मीट्रिक टन और रबी खाद्यान्न उत्पादन 1645.27 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है।

Advertisement8
Advertisement
  • खरीफ चावल: 1206.79 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड), जो पिछले साल (2023-24) के 1132.59 लाख मीट्रिक टन की तुलना में 74.20 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
  • रबी चावल: 157.58 लाख मीट्रिक टन।
  • गेहूं: 1154.30 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड), जो पिछले साल के 1132.92 लाख मीट्रिक टन की तुलना में 21.38 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
  • खरीफ मक्का: 248.11 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड)।
  • रबी मक्का: 124.38 लाख मीट्रिक टन।
  • तूर: 35.11 लाख मीट्रिक टन।
  • चना: 115.35 लाख मीट्रिक टन।
  • मसूर: 18.17 लाख मीट्रिक टन।

श्री अन्न (खरीफ) का उत्पादन 137.52 लाख मीट्रिक टन और श्री अन्न (रबी) का उत्पादन 30.81 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। इसके अलावा, पोषक/मोटे अनाज (खरीफ) का उत्पादन 385.63 लाख मीट्रिक टन और पोषक/मोटे अनाज (रबी) का उत्पादन 174.65 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है।

खरीफ तिलहन– 276.38 लाख मीट्रिक टन/रबी तिलहन– 140.31 लाख मीट्रिक टन

  • खरीफ मूंगफली– 104.26 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड), जो पिछले साल के 86.60 लाख मीट्रिक टन की तुलना में 17.66 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
  • रबी मूंगफली– 8.87 लाख मीट्रिक टन
  • सोयाबीन– 151.32 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड), जो पिछले साल के 130.62 लाख मीट्रिक टन की तुलना में 20.70 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
  • रेपसीड और सरसों– 128.73 लाख मीट्रिक टन

अन्य फसलों का उत्पादन

  • गन्ना: 4350.79 लाख मीट्रिक टन।
  • कपास: 294.25 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 किलोग्राम)।
  • जूट: 83.08 लाख गांठें (प्रति गांठ 180 किलोग्राम)।

खरीफ फसलों के उत्पादन अनुमान तैयार करते समय फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) आधारित उपज पर विचार किया गया है। इसके अलावा, कुछ फसलों जैसे तूर, गन्ना, अरंडी आदि की सीसीई अभी जारी है। रबी फसलों का उत्पादन औसत उपज पर आधारित है, अत: सीसीई के आधार पर बेहतर उपज अनुमान प्राप्त होने पर ये आंकड़े क्रमिक अनुमानों में परिवर्तन के अधीन हैं। विभिन्न जायद फसलों का उत्पादन आगामी तीसरे अग्रिम अनुमान में शामिल किया जाएगा।

कृषि फसलों के उत्पादन के ये अनुमान मुख्यत: राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किये गये हैं। दूसरे अग्रिम अनुमान में केवल खरीफ एवं रबी मौसम शामिल होते हैं, ज़ायद मौसम को तीसरे अग्रिम अनुमान में शामिल किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement