राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में रबी फसलों की बुवाई 622 लाख हेक्टेयर में होगी

(निमिष गंगराड़े)

26 अक्टूबर 2021, नई दिल्ली । देश में रबी फसलों की बुवाई 622 लाख हेक्टेयर में होगी – देश में रबी फसलों की बुवाई का सामान्य क्षेत्रफल 622.10 लाख हेक्टेयर रखा गया है। कृषि मंत्रालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष रबी की बुवाई अभी तक 21.37 लाख हेक्टेयर में हो पाई है। तिलहनी फसलों में 22 अक्टूबर की स्थिति में सरसों की बुवाई 14.48 लाख हेक्टेयर में हो गई है। सरसों का कुल सामान्य क्षेत्र 59.44 लाख हेक्टेयर है। देश में रबी में तिलहनी फसलों का कुल क्षेत्र 75.45 लाख हेक्टेयर है। वहीं गेहूं का सामान्य रकबा 303.06 हेक्टेयर और चना का क्षेत्र 92.77 लाख हेक्टेयर है। कई प्रदेशों में मानसून असामान्य रूप से लंबा खिंच जाने के कारण खरीफ फसलों की कटाई प्रभावित हुई है, वहीं रबी फसलों की अगेती बुवाई भी पिछड़ गई है। आने वाले सप्ताह और दीपावली त्यौहार के बाद बुवाई में तेजी आएगी।

देश में रबी फसलों का सामान्य रकबा

                                                                      (लाख हेक्टेयर में)

गेहूं 303.06
धान 42.51
दलहन  144.02
चना 92.77
मसूर 14.23
मटर 8.03
कुल्थी 2
उड़द 9.07
मूंग 9.85
तेवड़ा 3.62
अन्य दलहन 4.44
मोटा अनाज 57.06
ज्वार 31.75
बाजरा 0.3
रागी 0.31
मक्का 18.15
जौ 6.14
तिलहन 75.45
सरसों 59.44
मूंगफली 7.24
कुसुम 0.9
सूर्यमुखी 1.86
तिल 3.35
अलसी 2.53
अन्य तिलहन 0.12
कुल          

622.1

Advertisement
Advertisement

गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग

Advertisement
Advertisement

सोयाबीन की 7 नई किस्मों को जारी करने की सिफारिश

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement