Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री किसान समृधि केंद्र 17 अक्टूबर को होंगे प्रारंभ

15 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान समृधि केंद्र 17 अक्टूबर को होंगे प्रारंभ – किसानों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार द्वारा उर्वरक कम्पनियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री किसान समृधि केंद्र प्रारंभ किये जा रहे हैं । इनमें से चुनिन्दा केन्द्रों का डिजिटल उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 अक्टूबर को किया जायेगा ।

इस अवसर पर प्रत्येक केंद्र पर लगभग 1000 किसान उपस्थित होंगे, जो प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण को देखेंगे व सुनेंगे । इस कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि , प्रशासनिक अधिकारी तथा उर्वरक कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे ।  

महत्वपूर्ण खबर: ट्राइकोडरमा क्या है और इसका प्रयोग कैसे करते है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें