Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

एनआरएफएमटीटीआई – हिसार को कृषि ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टरों के लिए सीएमवीआर परीक्षण की स्वीकृति एवं एनएबीएल मान्यता प्राप्त

15 मई 2025, नई दिल्ली: एनआरएफएमटीटीआई – हिसार को कृषि ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टरों के लिए सीएमवीआर परीक्षण की स्वीकृति एवं एनएबीएल मान्यता प्राप्त – नॉर्दर्न रीजन फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (NRFMTTI), हिसार (हरियाणा) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को कृषि ट्रैक्टरों के लिए सीएमवीआर (सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स) परीक्षण की आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके साथ ही, संस्थान को कृषि ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टरों के सीएमवीआर परीक्षण के लिए एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज) मान्यता भी प्राप्त हुई है।

कृषि यंत्रों के प्रशिक्षण और परीक्षण के क्षेत्र में अग्रणी इस संस्थान को अब कृषि ट्रैक्टरों के लिए सीएमवीआर के तहत अधिकृत परीक्षण एजेंसी के रूप में मान्यता प्राप्त हो गई है, जो कि कंबाइन हार्वेस्टरों के लिए पहले से ही अनुमोदित है।

इस दोहरी मान्यता से संस्थान की क्षेत्रीय कृषि यंत्रीकरण में भूमिका और मजबूत हुई है। अब उत्तर भारत के ट्रैक्टर एवं हार्वेस्टर निर्माता निकटवर्ती क्षेत्र में ही एनआरएफएमटीटीआई पर उच्च गुणवत्ता वाले सीएमवीआर अनुपालन परीक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

साथ ही, एनएबीएल मान्यता प्राप्त सीएमवीआर प्रमाणन परीक्षण रिपोर्टों की विश्वसनीयता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता को बढ़ाता है, जिससे देश और विदेश में विनिर्माताओं को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com