Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री संजीव सिंह होंगे नए कृषि संचालक

आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। कमलनाथ सरकार राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला नहीं रोक रही है। लगभग एक वर्ष होने को हैं। इन 12 महिनों में हर माह आईएएस अधिकारी बदले गए हैं केवल आचार संहिता की अवधि को छोड़कर। अपनी प्रशासनिक जमावट से मुख्यमंत्री संतुष्ट नहीं हो पा रहे है इसलिये उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। 

सरकार ने ताजे आदेश में संचालक कृषि श्री धनंजय सिंह भदौरिया का आदेश निरस्त कर उन्हें कलेक्टर होशंगाबाद बनाया है। तथा प्रशासन अकादमी के संचालक श्री संजीव सिंह को संचालक कृषि बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व संचालक कृषि श्री मुकेश शुक्ला को प्रशासन अकादमी का संचालक बनाया गयाहै। इसी प्रकार डॉ. एम.के. अग्रवाल आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं को आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति के संचालक श्रीमन शुक्ला को एम.डी. एम पी एग्रो, तथा रीवा कलेक्टर श्री ओ.पी.श्रीवास्तव को संचालक जनसंपर्क बनाया गया है। वाणिज्यिक कर इंदौर के अपर आयुक्त श्री अविनाश लवानिया को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति, भोपाल बनाया गया है।