राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: रबी फसलें I सोयाबीन खरीदी I प्याज खरीदी I गेहूं नई किस्म I कृषि मशीने I उर्वरक उपयोग

17 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

Advertisement
Advertisement

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज विपणन सीजन 2025-26 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। घोषणा अनुसार गेहूं 2425, जौ 1980 ,चना 5650 ,दाल (मसूर) 6700 , रेपसीड एवं सरसों 5950 और कुसुम का 5940 रु / क्विंटल  का समर्थन मूल्य निर्धारित  किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

2.मध्य प्रदेश में आवक के आधार पर 10 प्रमुख सोयाबीन मंडी; 10 अक्टूबर 2024 को सोयाबीन की कीमतें और आवक का अपडेट

Advertisement8
Advertisement

10 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश की सोयाबीन मंडियों में महत्वपूर्ण गतिविधि देखने को मिली है। इस दिन शीर्ष 10 मंडियों में आवक और कीमतों के आंकड़े किसानों के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं, जो उनके व्यापार के निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं। ये मंडियाँ सोयाबीन की आवक के आधार पर शीर्ष 10 में आती हैं। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.सोयाबीन खरीदी का 20 अक्टूबर तक किसान करा सकते हैं पंजीयन

मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन के उपार्जन के लिए खरगोन जिले में भी 25 सितंबर से किसानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का विक्रय करने किसान 20 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये सहकारी समिति स्तर पर 24 पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

4.प्याज किसानों के लिए खबर: सरकार बांग्लादेश को निर्यात के लिए 1,650 टन प्याज खरीदेगी

सरकार की निर्यात एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) ने बांग्लादेश को निर्यात करने के लिए निजी व्यापारियों से 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। इसके लिए ट्रेडर्स से 1,650 टन प्याज की खरीद की जाएगी। यह घटनाक्रम 8 दिसंबर से 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत से आधिकारिक प्याज निर्यात की बहाली का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़े….

5.2025-26 रबी फसलों के लिए नई एमएसपी घोषित: जानिए किसानों के लिए क्या है नया

Advertisement8
Advertisement

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने रबी फसलों के लिए विपणन सीजन 2025-26 की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। बैठक में सभी प्रमुख रबी फसलों के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी की घोषणा की गई, ताकि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके। पूरी खबर पढ़े….

6.रबी फसलों की नई MSP घोषित: जानिए कौन सी फसल पर मिला सबसे ज्यादा फायदा

 केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए 2025-26 विपणन सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में लिया गया। इस बढ़ोतरी का उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य प्रदान करना और उत्पादन लागत से अधिक मुनाफा सुनिश्चित करना है। पूरी खबर पढ़े….

7.रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए MSP की घोषणा जल्द; गेहूं, मसूर और चने में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद

 भारतीय सरकार रबी विपणन सत्र (RMS) 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा करने वाली है, और किसान प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों और मसूर के लिए बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। यह उम्मीद पिछले साल की MSP वृद्धि और सरकार के खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और आयात निर्भरता को कम करने पर जोर देने से प्रेरित है। पूरी खबर पढ़े….

8.गेहूं की नई किस्म पूसा अहिल्या (एच.आई.1634 ) एक हेक्टेयर में 70 क्विंटल उत्पादन देती है

भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान,क्षेत्रीय केंद्र इंदौर द्वारा गेहूं की दो नई किस्में पूसा वानी (एच.आई .1633 ) और पूसा अहिल्या (एच.आई.1634 ) विकसित की गई है .जो चपाती के लिए उपयुक्त है.इन किस्मों के विकास में डॉ. एस.वी. साई प्रसाद और वैज्ञानिक श्री जंगबहादुर सिंह का योगदान रहा है. पूरी खबर पढ़े….

9.कृषि मशीनरी व कलपुर्जों की दुकानें, हाईवे पर ट्रकों के गैरेज चालू रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया एक और आदेश – कृषि मशीनरी व कलपुर्जों की दुकानें, हाईवे पर ट्रकों के गैरेज चालू रहेंगे लॉकडाउन के दौरान किसानों को परेशानी से बचाने की कवायद कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में जारी लॉकडाउन के बीच खेती-किसानी को लेकर केंद्र सरकार ने कई तरह की छूट प्रदान की है, पूरी खबर पढ़े….

10.कृषकों से उर्वरक के विकल्पों का उपयोग करने की अपील

उपसंचालक कृषि ने कृषकों से उर्वरक के विकल्पों का उपयोग करने की अपील की है। किसान यूरिया, डी.ए.पी., सुपर फास्फेट की जगह  अन्य उर्वरक 12:32:16, 20:20:00  जैसे मिश्रित उर्वरकों का प्रयोग भी कर सकते हैं। उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में रबी फसल हेतु कृषकों द्वारा एवं कृषि विभाग द्वारा तैयारी प्रारंभ की जा चुकी है।  पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement