राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ी, 2025 के मुकाबले 20.95 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में खेती; धान, तिलहन और दलहन का रकबा घटा

18 अगस्त 2026, नई दिल्ली: खरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ी, 2025 के मुकाबले 20.95 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में खेती; धान, तिलहन और दलहन का रकबा घटा – खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई का रकबा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले कम हुआ है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से 14 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक कुल 1016.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि तक 1037.52 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस तरह 2026 में कुल खरीफ क्षेत्र में 20.95 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है। चावल, दलहन, श्रीअन्न एवं पोषक अनाज, तिलहन, गन्ना और कपास के रकबे में कमी आई है। वहीं जूट एवं मेस्टा का क्षेत्र थोड़ा बढ़ा है।

चावल का रकबा 14.37 लाख हेक्टेयर घटा

चावल की खेती का क्षेत्र 2026 में 379.07 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में यह 393.44 लाख हेक्टेयर था। यानी पिछले साल के मुकाबले 14.37 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। सामान्य क्षेत्र 412.00 लाख हेक्टेयर है। चावल के रकबे में मुख्य कमी कर्नाटक में 2.86 लाख हेक्टेयर, झारखंड में 2.26 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 2.25 लाख हेक्टेयर, ओडिशा में 2.09 लाख हेक्टेयर, मध्य प्रदेश में 1.64 लाख हेक्टेयर, तेलंगाना में 1.49 लाख हेक्टेयर, तमिलनाडु में 1.17 लाख हेक्टेयर और आंध्र प्रदेश में 1.14 लाख हेक्टेयर रही। गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर असम में 3.93 लाख हेक्टेयर और उत्तराखंड में 0.35 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में चावल की खेती हुई।

दलहन का रकबा घटा

दालों का कुल क्षेत्र 2026 में 108.14 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में यह 108.49 लाख हेक्टेयर था। इस तरह दलहन क्षेत्र में 0.35 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। सामान्य क्षेत्र 123.64 लाख हेक्टेयर है। दलहन में अरहर का क्षेत्र 2026 में 40.31 लाख हेक्टेयर रहा, जो 2025 के 42.01 लाख हेक्टेयर से 1.69 लाख हेक्टेयर कम है। उड़द का क्षेत्र 23.52 लाख से बढ़कर 20.79 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि मूंग का रकबा 32.05 लाख हेक्टेयर रहा, जो 2025 के 33.42 लाख हेक्टेयर से कम है। कुल्थी और मोठ के रकबे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

श्रीअन्न और पोषक अनाज का क्षेत्र भी घटा

श्रीअन्न एवं पोषक अनाज का रकबा 2026 में 172.96 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में 177.13 लाख हेक्टेयर था। इस श्रेणी में 4.17 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है। इसमें ज्वार का क्षेत्र 2026 में 13.30 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में 12.61 लाख हेक्टेयर था। बाजरा का रकबा 63.98 लाख हेक्टेयर से घटकर 63.29 लाख हेक्टेयर रहा। रागी का क्षेत्र 3.46 लाख से बढ़कर 5.26 लाख हेक्टेयर हुआ। छोटे मिलेट्स का रकबा 3.83 लाख से बढ़कर 3.92 लाख हेक्टेयर हुआ। वहीं मक्का का क्षेत्र 88.39 लाख हेक्टेयर रहा, जो 2025 के 92.06 लाख हेक्टेयर से 3.67 लाख हेक्टेयर कम है।

तिलहन में 0.89 लाख हेक्टेयर की कमी

तिलहन का कुल रकबा 2026 में 184.46 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में 185.36 लाख हेक्टेयर था। यानी तिलहन क्षेत्र में 0.89 लाख हेक्टेयर की कमी हुई है। मूंगफली का रकबा 2026 में 48.03 लाख हेक्टेयर रहा, जो 2025 के 47.01 लाख हेक्टेयर से अधिक है। वहीं सोयाबीन का क्षेत्र 120.84 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में 122.61 लाख हेक्टेयर था। सूरजमुखी और तिल के क्षेत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सूरजमुखी का रकबा 1.06 लाख हेक्टेयर और तिल का 10.35 लाख हेक्टेयर रहा। अरंडी का क्षेत्र 2026 में 3.83 लाख हेक्टेयर रहा, जो 2025 के 6.19 लाख हेक्टेयर से कम है।

गन्ने और कपास के रकबे में भी गिरावट

गन्ने की बुवाई का क्षेत्र 2026 में 58.31 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में यह 58.62 लाख हेक्टेयर था। इस तरह 0.31 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई। कपास का क्षेत्र 2026 में 107.30 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि 2025 में 108.26 लाख हेक्टेयर था। यानी कपास के रकबे में 0.96 लाख हेक्टेयर की कमी आई। इसके विपरीत जूट एवं मेस्टा का क्षेत्र 2025 के 6.23 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2026 में 6.34 लाख हेक्टेयर हो गया। इसमें 0.11 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई।

14 अगस्त तक खरीफ फसलों का क्षेत्रफल

क्र. सं.फसलसामान्य क्षेत्र (2020-21 से 2024-25)अंतिम क्षेत्र कवरेज 2025बोया गया क्षेत्र 202620252025 की तुलना में वृद्धि (+)/कमी (-)
1चावल412446.7379.07393.44-14.37
2दालें123.64118.97108.14108.49-0.35
अरहर44.3244.640.3142.01-1.69
उड़द29.621.2623.5220.792.73
मूंग35.4837.4532.0533.42-1.37
कुल्थी1.480.190.180.01
मोठ9.698.928.690.23
अन्य दालें3.0715.663.143.4-0.27
3श्री अन्न सह पोषक अनाज182.63192.12172.96177.13-4.17
ज्वार14.4412.113.312.610.69
बाजरा**70.9463.863.9863.290.69
रागी12.0113.463.465.26-1.8
छोटे मिलेट्स4.474.153.833.92-0.09
मक्का80.7798.6188.3992.06-3.67
4तिलहन200.08196.38184.46185.36-0.89
मूंगफली46.7950.2948.0347.011.02
सोयाबीन128.71123.86120.84122.61-1.76
सूरजमुखी1.20.881.060.610.46
तिल12.889.6310.358.731.63
काला तिल1.010.830.240.160.08
अरंडी9.4910.893.836.19-2.35
अन्य तिलहन00.10.060.04
5गन्ना54.258.8458.3158.62-0.31
6जूट एवं मेस्टा6.46.066.346.230.11
7कपास125.51115.2107.3108.26-0.96
कुल1104.461134.271016.571037.52-20.95

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture