Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ 2024-25: धान और मोटा अनाज की रिकॉर्ड खरीद की तैयारी में जुटा केंद्र

02 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: खरीफ 2024-25: धान और मोटा अनाज की रिकॉर्ड खरीद की तैयारी में जुटा केंद्र – आगामी खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2024-25 में धान और मोटे अनाज की खरीद को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) के सचिव की अध्यक्षता में 29 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सचिवों के साथ-साथ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारी भी शामिल हुए।

धान की खरीद का लक्ष्य 485 लाख मीट्रिक टन

बैठक में आगामी खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2024-25 के दौरान धान की खरीद का लक्ष्य 485 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल के 463 लाख मीट्रिक टन से अधिक है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मौसम पूर्वानुमान, उत्पादन अनुमान, और राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

मोटे अनाज की खरीद पर जोर

इस साल मोटे अनाज, जिसे श्री अन्न भी कहा जाता है, की खरीद में भी बड़ी वृद्धि का अनुमान है। खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2024-25 के लिए 19 लाख मीट्रिक टन मोटे अनाज की खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जो कि 2022-23 के 6.60 लाख मीट्रिक टन से तीन गुना अधिक है। सरकार ने राज्यों को फसल विविधीकरण और पोषण बढ़ाने के लिए मोटे अनाज की खरीद पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की आपूर्ति श्रृंखला में सुधार, खरीद केंद्रों और जन पोषण केंद्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, और राज्यों को खाद्य सब्सिडी जारी करने की प्रक्रिया को ऑटोमेट करने जैसी कई पहलों पर भी चर्चा की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस बैठक में भारत मौसम विज्ञान विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया और खरीफ फसलों की खरीद को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com