Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत में आगरा के सिंगना में स्थापित होगा इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर (CIP) का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र

26 जून 2025, नई दिल्ली: भारत में आगरा के सिंगना में स्थापित होगा इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर (CIP) का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सिंगना में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर (CIP) का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (CSARC) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह पहल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के नेतृत्व में की जा रही है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

यह केंद्र आलू और शकरकंद की उत्पादकता, जलवायु सहनशीलता, पोषण गुणवत्ता, फसल के बाद प्रबंधन और मूल्यवर्धन को बढ़ाने के लिए अनुसंधान व नवाचार का एक प्रमुख हब बनेगा। केंद्र का उद्देश्य भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र के किसानों को उच्च उत्पादक, पोषक तत्वों से भरपूर एवं जलवायु अनुकूल किस्मों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।

भारत में आलू उत्पादन क्षेत्र में उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, पैकेजिंग, परिवहन और विपणन तक अपार संभावनाएं हैं। इस केंद्र की स्थापना से रोजगार के अवसर, किसानों की आय में वृद्धि, और कृषि व्यवसाय के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (CSARC) विज्ञान-आधारित समाधानों के माध्यम से सतत कृषि विकास को गति देगा और भारत को कंद फसलों में क्षेत्रीय नवाचार का अग्रणी देश बनाने में मदद करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com