Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारतीय केले और बेबी कॉर्न ने कनाडा के बाजार में अपनी पहुंच बनाई

11 अप्रैल 2022, नई दिल्ली । भारतीय केले और बेबी कॉर्न ने कनाडा के बाजार में अपनी पहुंच बनाई – भारतीय केले और बेबी कॉर्न के लिए बाजार पहुंच के मुद्दे पर भारत तथा कनाडा के राष्ट्रीय पौध संरक्षण संगठनों के बीच हुई बातचीत के परिणामस्वरूप इन वस्तुओं ने कनाडा के बाजार में अपनी पहुंच सुनिश्चित कर ली है। सचिव (कृषि एवं किसान कल्याण) श्री मनोज आहूजा और कनाडा के उच्चायुक्त श्री कैमरून मैके के बीच 07.04.22 को हुई बैठक में कनाडा ने सूचित किया कि निर्देश डी-95-28: मक्का के लिए प्लांट प्रोटेक्शन इंपोर्ट एंड डोमेस्टिक मूवमेंट रिक्वायरमेंट्स और ऑटोमेटेड इम्पोर्ट रेफरेंस सिस्टम (एआईआरएस) के अद्यतन के बाद भारत से कनाडा को ताजा बेबी कॉर्न का निर्यात अप्रैल 2022 से शुरू हो सकता है। इसके अलावा, भारत द्वारा ताजा केले के लिए प्रदान की गई तकनीकी जानकारी के आधार पर कनाडा ने भारतीय केले को कनाडा में निर्यात हेतु तत्काल प्रभाव से स्वीकृति दे दी है।

कनाडा सरकार के इस निर्णय से इन फसलों को उगाने वाले भारतीय किसानों को अत्यधिक लाभ होगा और भारत की निर्यात आय में भी वृद्धि होगी।

महत्वपूर्ण खबर: अग्नि दुर्घटना में प्रभावित हर किसान को सरकार की ओर से सहायता दी जायेगी – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile