भारत-नीदरलैंड कृषि साझेदारी: 25 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रगति की समीक्षा, बीज सहयोग पर बनेगी योजना
03 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: भारत-नीदरलैंड कृषि साझेदारी: 25 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रगति की समीक्षा, बीज सहयोग पर बनेगी योजना – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में नीदरलैंड के कृषि, मत्स्य पालन, खाद्य सुरक्षा और प्रकृति मंत्री सिल्वियो एर्केन्स के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। बैठक में दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में चल रहे सहयोग की समीक्षा की गई और सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने आधुनिक तकनीक, नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान के जरिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही कृषि सहयोग को और मजबूत करने के लिए नए क्षेत्रों में साथ काम करने पर जोर दिया गया।
25 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रगति पर चर्चा
बैठक में कृषि और बागवानी क्षेत्र में 25 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों देशों ने इस पहल को आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। इसके अलावा, भारत और नीदरलैंड के बीच बीज क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्ष इस दिशा में एक कार्य-योजना तैयार करने पर सहमत हुए। इसमें सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के साथ उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट रूपरेखा तय की जाएगी।
कृषि नवाचार में सहयोग पर जोर
कृषि क्षेत्र में नवाचार को लेकर भी दोनों पक्षों ने संभावित सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने पर चर्चा की। बैठक में दोनों देशों की ओर से कृषि नवाचार के क्षेत्र में हुई प्रगति और विकास को भी रेखांकित किया गया। बैठक में डच प्रतिनिधिमंडल की ओर से कृषि, मत्स्य पालन, खाद्य सुरक्षा और प्रकृति मंत्रालय के महानिदेशक मार्टन वैन डेन बर्ग, राजदूत सुश्री मारिसा जेरार्ड्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
भारतीय पक्ष की ओर से सचिव अतीश चंद्रा, सचिव, डेयर और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ. एम.एल. जाट समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


