Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गोवा के किसानों को नई सौगात : राज्य में जल्द खुलेगा एक और नया कृषि विज्ञान केंद्र, शिवराज सिंह ने दी मंजूरी

03 अक्टूबर 2026, पोंडा (गोवा)/नई दिल्ली,: गोवा के किसानों को नई सौगात : राज्य में जल्द खुलेगा एक और नया कृषि विज्ञान केंद्र, शिवराज सिंह ने दी मंजूरी – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोवा में विकास, सेवा और सुशासन के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता की।

स्वच्छता श्रमदान, योग सेतु भ्रमण और स्टॉलों का अवलोकन

​पोंडा के बेतोड़ा स्थित सनग्रेस गार्डन्स में आयोजित ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ की छठी वर्षगांठ समारोह में पहुँचकर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों द्वारा लगाए गए पैवेलियन व स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित स्थानीय कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प और महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुओं की जानकारी ली और लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोवा के तेज विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर जी ने गोवा के विकास की जो मजबूत आधारशिला रखी थी, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने उस पर सुशासन और समृद्धि का भव्य महल खड़ा कर दिया है। पूरे हिंदुस्तान में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) आज गोवा की है। यहाँ की सड़कें, नए फ्लाईओवर्स, मनोहर पर्रिकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और जुआरी ब्रिज का इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक भारत का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ‘गोवा फ्रेश’ ब्रांड का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गोवा की जलवायु, माटी, धान, नारियल और काजू बेमिसाल हैं। किसान खेतों में पसीना बहा रहे हैं और स्थानीय युवा व बच्चे ‘गोवा फ्रेश’ के लोगो और पैकेजिंग से इसकी विश्वस्तरीय ब्रांडिंग कर रहे हैं।

नारियल और काजू क्रांति के लिए केंद्र का पूरा बजट, KVK को जल्द मंजूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने गोवा के राज्य वृक्ष नारियल और विश्वप्रसिद्ध काजू के विकास के लिए बड़े नीतिगत कदमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पुराने बागों के जीर्णोद्धार और नए क्षेत्रों में विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने विशेष कोकोनट प्रमोशन स्कीम बनाई है। वे जल्द ही केंद्र के कृषि अधिकारियों की पूरी टीम के साथ गोवा आकर किसानों के बीच बैठकर विस्तृत कार्ययोजना बनाएंगे। साथ ही ICAR और नवगठित बोर्डों के सहयोग से काजू की उत्पादकता बढ़ाने हेतु अत्याधुनिक तकनीक और आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि RKVY, कृषि उन्नति और MIDH योजनाओं के तहत तय 50 करोड़ रुपये के बजट में से 23 करोड़ पहले ही जारी किए जा चुके हैं और वे शेष राशि का स्वीकृति पत्र भी साथ लाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा रखे गए नए कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के प्रस्ताव को भी जल्द स्वीकृति देने का ऐलान किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture