Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत-नीदरलैंड की 40 साल पुरानी कृषि साझेदारी पर हुई चर्चा, जानें क्या है नया

24 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: भारत-नीदरलैंड की 40 साल पुरानी कृषि साझेदारी पर हुई चर्चा, जानें क्या है नया – भारत में नीदरलैंड की राजदूत एच. ई. मारिसा गेरार्ड्स ने कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कृषि और संबंधित क्षेत्रों में चल रहे सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

राजदूत गेरार्ड्स ने भारत और नीदरलैंड के बीच कृषि क्षेत्र में 40 वर्षों से जारी सहयोग की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से बागवानी क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं, डॉ. चतुर्वेदी ने दोनों देशों के दीर्घकालिक संबंधों पर जोर देते हुए बागवानी, पशुपालन, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में साझेदारी के महत्व पर चर्चा की।

बैठक में जानकारी दी गई कि भारत और नीदरलैंड ने 24 उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) पहचाने हैं, जिनमें से 9 को बागवानी के मिशन के तहत वित्तीय स्वीकृति मिली है। इनमें 7 केंद्र पूरी तरह से संचालित हो चुके हैं और 25,000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अपर सचिव श्री प्रमोद कुमार मेहरदा ने कृषि मशीनरी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिससे भारतीय कृषि में नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में विदेश मंत्रालय और कृषि विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com