Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत-ऑस्ट्रेलिया किसानों के लाभ के लिए मिलकर काम करेंगे

04 जुलाई 2023, नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया किसानों के लाभ के लिए मिलकर काम करेंगे – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और ऑस्ट्रेलिया के कृषि, मत्स्य पालन और वानिकी मंत्री, सीनेटर श्री मरे वॉट के बीच नई  दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कृषि संबंधों को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की गई।

दोनों मंत्रियों ने, दोनों पक्षों के बाजार पहुंच संबंधी मुद्दों के समाधान में तकनीकी टीमों के विचार-विमर्श पर संतोष व्यक्त किया। दोनों मंत्री कृषि सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को तय करने और आगे बढ़ने के लिए वर्ष 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कृषि कार्य समूह की अगली बैठक बुलाने पर भी सहमत हुए। मंत्रियों ने दोनों देशों के किसानों के लाभ के लिए एक-दूसरे से सीखकर कृषि क्षेत्र में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ऑस्ट्रेलियाई मंत्री श्री वॉट ने जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए कृषि मंत्री श्री तोमर को बधाई दी और जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल न हो पाने के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते कृषि व्यापार संबंधों की सराहना की और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग का विस्तार करने की इच्छा व्यक्त की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें