Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पशुधन की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका : श्री रूपाला

‘एक स्वास्थ्य के लिए पशु स्वास्थ्य प्रणाली सहायता’ का शुभारंभ

17 अप्रैल 2023, नई दिल्ली । पशुधन की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका : श्री रूपाला – केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने पशु महामारी तैयारी पहल और विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित ‘एक स्वास्थ्य के लिए पशु स्वास्थ्य प्रणाली सहायता’ का शुभारंभ किया, जिससे भारत की तैयारियों और एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण के अनुरुप संभावित पशु महामारी की प्रतिक्रिया को बढ़ावा दिया जा सके। इस पहल का उद्देश्य पशु महामारियों के लिए भारत की तैयारी और प्रतिक्रिया को बढ़ावा देना है, जिसमें पशुजन्य बीमारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है जो कि पशु और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं। यह पहल पशु चिकित्सा सेवाओं और अवसंरचना, रोग निगरानी क्षमताओं, प्रारंभिक पहचान और प्रतिक्रिया में सुधार, पशु स्वास्थ्य पेशेवरों में क्षमता निर्माण और सामुदायिक आउटरीच के माध्यम से किसानों के बीच जागरूकता उत्पन्न करने में सहायता प्रदान करेगी।

इस आयोजन में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित ‘एक स्वास्थ्य के लिए पशु स्वास्थ्य प्रणाली सहायता’ का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर, केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा, ‘भारत में विविध पशु प्रजाति निवास करते हैं और पशुधन क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, हम उभरती और पशुजन्य बीमारियों से उत्पन्न खतरों के प्रति भी संवेदनशील हैं। पशु महामारी तैयारी पहल हमारे पशु संसाधनों की रक्षा करने और हमारे देशवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए एक सक्रिय कदम है। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि पशु महामारी तैयारी पहल (एपीपीआई) और ‘एक स्वास्थ्य के लिए पशु स्वास्थ्य प्रणाली सहायता’ परियोजना का शुभारंभ पशु महामारी को संबोधित करने और भविष्य में किसी भी अज्ञात संक्रमण से निपटने की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में एक स्वास्थ्य समर्थन इकाई का बुलेटिन/प्रकाशन जारी किया गया और एपीपीआई और एएचएसएसओएच वीडियो का शुभारंभ किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश के आम, गजक और गेहूं को मिला जीआई टैग