155261 डायल करें किसान, तो समस्या तत्काल हो जाएगी हल
19 फरवरी 2026, नई दिल्ली: 155261 डायल करें किसान, तो समस्या तत्काल हो जाएगी हल – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में ‘भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसान केंद्रित AI हैकथन और एग्री कोष AI स्ट्रैटेजी रोडमैप का भी अनावरण किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाना और उन्हें तकनीक से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ‘भारत विस्तार’ योजना शुरू की गई है।
चौहान ने बताया कि किसान 155261 नंबर पर डायल कर अपनी समस्या बता सकते हैं और उन्हें तत्काल समाधान मिलेगा। इसी नंबर के माध्यम से देशभर की विभिन्न मंडियों के ताजा बाजार भाव की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। योजना की खास बात यह है कि किसान अपने सवाल का जवाब अपनी स्थानीय भाषा में पा सकेंगे। फिलहाल इसकी शुरुआत हिंदी और अंग्रेजी में की गई है, लेकिन जल्द ही 11 अन्य भाषाओं में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के तहत किसान पहचान पत्र (किसान आईडी) भी बनाया जा रहा है। इसमें किसान की संपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी। फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर पीएम फसल बीमा योजना और सॉइल हेल्थ कार्ड जैसी योजनाओं को जोड़ा गया है। भविष्य में सभी कृषि योजनाओं को इससे जोड़ने की तैयारी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

