Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मक्का पर फिक्की का शिखर मंथन

25 अप्रैल 2023, नई दिल्ली । मक्का पर फिक्की का शिखर मंथन – भारत की टिकाऊ कृषि में मक्का की भूमिका पर फिक्की नई दिल्ली द्वारा आयोजित सेेमिनार में सुश्री अनुजा कादियान निदेशक एशिया पेसिफिक कोर्टेवा, श्री टी.आर. केशवन चेयरमैन फिक्की कृषि समिति और ग्रुप प्रेसिडेंट टैफे, श्री अब्दुल सत्तार कृषि मंत्री महाराष्ट्र, श्री मनोज आहूजा कृषि सचिव भारत सरकार, श्री प्रवेश शर्मा चेयरमेन फिक्की टास्कफोर्स (एफपीओ) तथा निदेशक समुन्नति एवं श्री संजय वुपुलुरी हेड फूड एंड एग्री बिजनेस यस बैंक उपस्थित थे। इस सेमिनार में म.प्र. के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एम. सेलवेन्द्रन ने भी मध्य प्रदेश में मक्का उत्पादन परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए।

उल्लेखनीय है कि चारा, ईंधन और स्टार्च में आत्मनिर्भरता के लिए मक्का प्रमुख फसल है। भारत में वर्ष 2021-22 में मक्के का 33 मिलियन टन उत्पादन हुआ है। जलवायु परिवर्तन, पानी की कम उपलब्धता से प्रभावित फसल उत्पादक क्षेत्रों को मक्के में परिवर्तित करने का एक बड़ा अवसर है।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश के आम, गजक और गेहूं को मिला जीआई टैग

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile