Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खाद, बीज एवं कीटनाशक – अमानक मामलों में सख्त कार्रवाई करें : श्री मीना

भोपाल। कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी. सी. मीना की अध्यक्षता में गत दिनों मंत्रालय में परख वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। वीडियो कान्फ्रेंस में श्री मीना ने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि खाद की कालाबाजारी रोकने तथा खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं के अमानक नमूनों पर सख्त कार्रवाई की जाये। दोषी कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करें एवं आवश्यकता पडऩे पर एफआईआर दर्ज करवायें। प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा ने कहा कि जिला पंचायतों की कृषि स्थायी समिति की बैठकें नियमित रुप से आयोजित की जायें। बैठकों में जनपद तथा जिलावार कृषि की स्थिति की समीक्षा की जाये।

सुश्री नेहा मारव्या बनीं उपसचिव कृषि
भोपाल। राज्य शासन ने उपसचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुश्री नेहा मारव्या सिंह को उपसचिव कृषि बनाया है।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile