राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

‘किसान, खेती और नीति’: नीतियों को सरल भाषा में किसानों तक पहुँचाने की कृषक जगत की नई पहल

21 फरवरी 2026, नई दिल्ली: ‘किसान, खेती और नीति’: नीतियों को सरल भाषा में किसानों तक पहुँचाने की कृषक जगत की नई पहल – राष्ट्रीय कृषि समाचार पत्र कृषक जगत द्वारा कृषि नीतियों को सरल और स्पष्ट रूप में किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक नई विशेष पॉडकास्ट संवाद श्रृंखला “किसान, खेती और नीति” प्रारम्भ की जा रही है। यह पहल देशभर के किसानों, कृषि विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं के बीच सार्थक संवाद की सेतु बनेगी।

आज जब कृषि से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय दिल्ली स्तर पर लिए जाते हैं, तब उनकी जटिल कानूनी और प्रशासनिक भाषा को समझना सामान्य किसान के लिए सहज नहीं होता। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पॉडकास्ट श्रृंखला हिंदी में तैयार की गई है, ताकि नीति की बारीकियों को सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।

अनुभवी प्रशासनिक नेतृत्व–  इस विशेष संवाद श्रृंखला का संचालन करेंगे श्री प्रवेश शर्मा (IAS) , पूर्व प्रबंध निदेशक, Small Farmers’ Agribusiness Consortium (SFAC) एवं पूर्व कृषि सचिव, मध्यप्रदेश। कृषि प्रशासन और नीति निर्माण में उनका व्यापक अनुभव, जमीनी समझ और गहन अध्ययन इस चर्चा को तथ्यात्मक, प्रामाणिक और मार्गदर्शी बनाएगा। उनके अनुभवों से न केवल वर्तमान नीतिगत पहलुओं की स्पष्टता मिलेगी, बल्कि किसानों के हित में भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

प्रथम कड़ी: ड्राफ्ट सीड बिल पर विशेष चर्चा –  इस श्रृंखला की पहली कड़ी में ड्राफ्ट सीड बिल पर विशेष चर्चा होगी। बीज कृषि उत्पादन की आधारशिला है, इसलिए बीज गुणवत्ता, प्रमाणन, नियमन और किसान अधिकारों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। प्रस्तावित विधेयक में बीज पंजीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, दंडात्मक प्रावधान और किसान हितों से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं, जिनका सीधा प्रभाव खेती की लागत और उत्पादकता पर पड़ेगा। इस एपिसोड में निम्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी – ड्राफ्ट सीड बिल की प्रमुख धाराएँ,  किसानों के अधिकार और दायित्व, बीज कंपनियों की जवाबदेही, गुणवत्ता नियंत्रण और पारदर्शिता, नीति में सुधार की संभावनाएँ।

कार्यक्रम विवरण – तिथि: 24 फरवरी समय: प्रातः 10 बजे,प्रसारण मंच: कृषक जगत का आधिकारिक यूट्यूब चैनल। किसानों और नीति निर्माताओं के बीच सशक्त कड़ी।

‘किसान, खेती और नीति ;का मुख्य उद्देश्य है – जटिल नीति विषयों को सरल बनाना, किसानों और नीति-निर्माताओं के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना, किसान-केंद्रित नीति निर्माण को सशक्त करना।  यह श्रृंखला केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि किसानों की आवाज़ को नीति विमर्श तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी। कृषि क्षेत्र के बदलते परिदृश्य में जागरूकता और समझदारी ही भविष्य को सुरक्षित कर सकती है। आइए, इस सार्थक पहल से जुड़ें। नीति को समझें और अपनी भागीदारी को सशक्त बनाएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements