राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

एफएओ ने वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष मनाने का स्वागत किया

08 जून 2024, नई दिल्ली: एफएओ ने वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष मनाने का स्वागत किया – संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन  (एफएओ ) द्वारा  आगामी वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के  रूप में  मनाने का स्वागत  किया  है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अनुमोदित, यह कृषि खाद्य प्रणालियों में महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रस्तावित और एफएओ द्वारा समर्थित एक प्रस्ताव के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2026 को महिला किसान का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। इस पहल का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, पोषण और गरीबी उन्मूलन में महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है। यह अपने परिवारों और अर्थव्यवस्थाओं के समर्थन में ग्रामीण और किसान महिलाओं के महत्व पर जोर देते हुए, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाने का भी प्रयास करता है।  

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement