Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में 493 लाख हेक्टे. से अधिक हुई बोनी

गेहूं का रकबा 239 लाख हेक्टेयर पहुंचा

17 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: देश में 493 लाख हेक्टे. से अधिक हुई बोनी – देश के प्रमुख राज्यों में रबी फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। कुल बुवाई गत वर्ष से लगभग 7 लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है। देश में अब तक 493 लाख 62 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 486 लाख 30 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। अब तक गेहूं की बुवाई 239.49 लाख हेक्टेयर में हो गई है, जो गत वर्ष 234.15 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिसम्बर तक गेहूं बचाई 239.49 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि सामान्य क्षेत्र 312.35 लाख हेक्टेयर है। गत वर्ष अब तक 234.15 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। वहीं धान की बोनी अब तक 11.19 लाख हेक्टेयर में हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

देश में दलहनी फसलों के रकबे में लगभग 5 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। अब तक 120.65 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है। जी गत वर्ष समान अवधि में 115.70 लाख हेक्टेयर में बोई गई थीं। इसमें चने की बुवाई 86.09 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 80.35 लाख है. में चना बोया गया था। वहीं मसूर की बोनी 14.75 लाख हेक्टेयर में हो गई है। देश में तिलहनी फसलों का रकबा घटा है। अब तक 86.52 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी जा चुकी हैं, जो गत वर्ष अब तक 90.45 लाख हेक्टेयर में चोपी गई थी। प्रमुख तिलहनी फसल सरसों को बुवाई अब तक 81.07 लाख है. में हुई है। देश में मोटे अनाज की बुवाई अब तक 35.77 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
  प्रमुख रबी फसलों की बुवाई 6 दिसम्बर 2024 की स्थिति (लाख हे. में) 
 फसल सामान्य क्षेत्र बुवाई 2024-25 बुवाई 2023-24
गेहूं 312.35
 239.49 234.15
धान 42.02 11.19 10.93
दलहन 140.44 120.65 115.70
चना 100.99 86.09 80.35
मसूर 15.13 14.75 14.50
उड़द 6.15 2.91 3.41
मोटे अनाज 53.82 35.0835.08
ज्वार 24.37 19.38 18.32
मक्का 22.11 10.07 10.05
तिलहन 86.97
 86.52 90.45
सरसों 79.16 81.07 84.70
मूंगफली 3.822.31
2.51
 कुल 635.60 493.62 486.30
 नोट: कुल क्षेत्रफल के आंकड़े चार्ट से अलग हैं, क्योंकि सभी फसलों को चार्ट में शामिल नहीं किया गया है। स्त्रोत: कृषि मंत्रालय

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com