Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश के सीमावर्ती गांवों का विकास केंद्र की प्राथमिकता : श्री तोमर

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री का लद्दाख दौरा

18 अप्रैल 2023, नई दिल्ली । देश के सीमावर्ती गांवों का विकास केंद्र की प्राथमिकता : श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत लद्दाख में चांगथांग क्षेत्र की पूर्वी सीमा के आगे के गांव डुंगटी का दौरा किया। यहां जनसंवाद के दौरान श्री तोमर जनता से रूबरू हुए और धैर्यपूर्वक उनकी समस्याएं सुनी तथा सुझाव लिए, वहीं उन्होंने आईटीबीपी पोस्ट व केवीके, न्योमा का दौरा किया।

डुंगटी में जनता के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जो भी प्रस्ताव केंद्र को मिलेंगे, उन पर तत्परता से काम होगा और कृषि व पशुपालन विकास की दृष्टि से केंद्र द्वारा जो भी किया जा सकता है, वह करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने लद्दाख के स्वास्थ्य विभाग, भेड़पालन और पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), न्योमा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान अनेक हितग्राहियों को केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रदर्शन किट, मशीनें आदि सौंपे गए। श्री तोमर ने डुंगटी में आईटीबीपी पोस्ट का दौरा भी किया, जहां अधिकारियों व जवानों से बातचीत कर उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय मंत्री ने यहां उनके साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री सेरिंग नामग्याल व डीआईजी श्री रणवीर सिंह भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री तोमर ने केवीके, न्योमा का दौरा किया व कहा कि यह क्षेत्र कृषि- पशुपालन दोनों दृष्टि से अनुकूल है। केवीके की इस क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, जो कृषि को आगे बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील है। उन्होंने कृषि को उन्नत कृषि में बदलने पर जोर दिया, ताकि किसानों को अधिक मुनाफा हो, साथ ही केंद्र की कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी क्षेत्र के किसानों के हित में दी। श्री तोमर ने माइक्रो इरिगेशन यूनिट व मशरूम लैब का शुभारंभ किया तथा ग्रीन हाउस यूनिट का अवलोकन किया। उन्होंने नल-जल योजना के हितग्राही के घर का दौरा कर उनसे योजना के फायदे के बारे में चर्चा की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश के आम, गजक और गेहूं को मिला जीआई टैग