Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में घट रही कृषि भूमि

22 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली: देश में घट रही कृषि भूमि – देश में खेती के लिए जमीन निरंतर घटती जा रही है। उद्योगों, शहरी विकास के लिए भेंट चढ़ी कृषि भूमि का अधिग्रहण निरंतर जारी है। ये चौकाने वाले तथ्य लोकसभा में प्रस्तुत किए गए। वर्ष 2013-14 में कृषि भूमि 18 करोड़ 18 लाख 49 हजार थी जो वर्ष 2018-19 में घटकर 18 करोड़ 8 लाख 88 हजार रह गई। इस प्रकार 9 लाख 61 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि कम हो गई है।

भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची के मुताबिक भूमि राज्य सरकारों के दायरे में आती है। इसलिए राज्य सरकारों को व्यवसायिक, वाणिज्यिक, गैर कृषि उद्देश्यों के लिए खेती योग्य भूमि के उपयोग को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। गैर-कृषि उपयोगों के लिए सिंचित, बहुफसली कृषि भूमि के अधिग्रहण को टाला जाना चाहिए।

भारत में कुल कृषि योग्य भूमि
सालकृषि योग्य भूमि
2009-101,82,179
2010-111,82,010
2011-121,81,955
2012-131,82,086
2013-141,81,849
2014-151,81,829
2015-161,81,603
2016-171,81,133
2017-181,81,064
2018-191,80,888
देश में घट रही कृषि भूमि

स्रोत: अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय, डीए एंड एफडब्ल्यू।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )