Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कपास उत्पादन 360 लाख गांठ होने का अनुमान

निर्यात बढऩे की संभावना

मुंबई। सीएबी ने फसल सीजन 2019-20 में कपास का उत्पादन 9 फीसदी बढ़कर 360 लाख गांठ(एक गांठ में 170 किलो) होने का अनुमान लगाया है। पिछले साल देश में 330 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था। सीएबी की पहली बैठक में यूरोप करार के आधारपर यह अनुमान लगाया गया है।

निर्यात के लिए शुरूआती कामकाज और बुकिंग को देखते हुए कॉटन एडवाइजरी बोर्ड(सीएबी) ने 50 लाख गांठ से अधिक निर्यात होने का अनुमान लगाया है। साथ ही आयात घटकर 25 लाख गांठ रह जाने की उम्मीद जताई है। प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात में चालू फसल सीजन में कपास का उत्पादन बढ़कर 95 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल राज्य में 87.50 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था। महाराष्ट्र में कपास का उत्पादन 82 लाख गांठ और तेलंगाना में 53 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल इन राज्यों में क्रमश: 75.50 और 43 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था।

मध्यप्रदेश में 20 लाख गांठ उत्पादन का अनुमान 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सीएबी के मुताबिक चालू सीजन के दौरान राजस्थान में 25 लाख गांठ, हरियाणा में 22 लाख गांठ और पंजाब में 13 लाख गांठ कपास उत्पादन का अनुमान है। अधिक बारिश की वजह से मध्यप्रदेश में चालू फसल सीजन में कपास का उत्पादन घटकर 20 लाख गांठ रह जाने का अनुमान लगाया गया है, जबकि पिछले साल राज्य में 24 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था। उधर आंध्रप्रदेश में चालू सीजन में 20 लाख गांठ, कर्नाटक में 18 लाख गांठ, तमिलनाडु में 6 लाख गांठ और ओडीशा में 4 लाख गांठ कपास उत्पादन का अनुमान है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें