Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

फल और ठण्डे पेय के सेवन से आमजन और किसान दोनो को मिलेगा लाभ

29 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: फल और ठण्डे पेय के सेवन से आमजन और किसान दोनो को मिलेगा लाभ – गर्मी का ही एक ऐसा समय होता हैं जब व्यक्ति अपने आप को ठण्डा और स्वस्थ रखने के लिए अधिक मात्रा में फल और तरल पदार्थ का सेवन करता हैं। गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती हैं। शरीर में पानी की मात्रा की पूर्ति के लिए  विभिन्न प्रकार के फलों व पेय पदार्थो का सेवन करते जो शरीर के लिए फायदेमंद व स्वादिष्ट होते हैं।

फलों के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य और किसानों की आय में सीधा संबंध हैं। गर्मियों में फलों की मांग बढ़ने से उनके दाम भी बढ़ने लगते हैं, जिससे किसानों को उनकी फसल के अच्छे दाम मिलने लगते है।

गर्मियों में ज्यादातर सभी लोग कुछ स्पेशल फल जैसे आम, तरबूज, अंगूर, संतरों को खाना ज्यादा पंसद करते हैं। यह फल स्वाद से भरपूर होने के साथ गर्मियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं। इसके अलावा गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों का सेवन भी बहुत अधिक मात्रा में होता हैं। इनमें सबसे ज्यादा डेयरी उत्पाद जैसे छाछ, लस्सी, श्रीखण्ड, आम्रखण्ड और भी कई सारे दूध से बने पेय पदार्थो का सेवन किया जाता हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ये पेय पदार्थ हमारे शरीर में खाने को पचाने में मदद करते हैं। शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को भी मजबूत करने में मदद करते हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्य फलों की कीमतों को अगर पिछले वर्ष मुकाबले देखा जाये तो 28 अप्रैल 2023 के मंडी रेट के अनुसार मध्यप्रदेश की इंदौर में मंडी में आम का अधिकतम रेट 10000 रूपये प्रति क्वि. हैं, वही पिछले वर्ष 28 अप्रैल 2022 में आम का रेट 18000 रूपये प्रति क्वि. था। जोकि की  8000 हजार रूपये कम हैं।

ऐसे ही अंगूर के मंडी भाव वर्ष 2023 के मंडी रेट के अनुसार इंदौर मंडी में 4000 रूपये प्रति क्वि. हैं वही वर्ष 2022 में अंगूर का भाव 5000 रूपये प्रति क्वि. था। संतरे का 2023 में धार मंडी में भाव 1980 रूपये प्रति क्वि. हैं और  2022 में 3000 हजार रूपये प्रति क्वि. था।

दोनों ही वर्षों के मंडी रेट देखने से पता लगता हैं कि इस साल फलो के दामों में भारी गिरावट आई हैं। मंडियों में किसानों को पिछले वर्ष के मुकाबले कम दाम मिल रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )