Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

तमिलनाडु के मदुरै में मोटा अनाज मेला और प्रदर्शनी हुई

14 मार्च 2023, मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै में मोटा अनाज मेला और प्रदर्शनी हुई – भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने तमिलनाडु के मदुरै में 6-7 मार्च, 2023 को दो दिवसीय मोटा अनाज मेला सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। मेला सह प्रदर्शनी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग तथा तमिलनाडु सरकार के कृषि विपणन और कृषि विभाग के सहयोग से मोटा अनाज महोत्सव श्रृंखला के भाग के रूप में आयोजित किया गया था। तमिलनाडु विभिन्न मोटे अनाजों की उपज के लिए जाना जाता है। इन अनाजों में पर्ल मिलेट (बाजरा), ज्वार, रागी, लिटिल मिलेट-कुटकी (फॉक्सटैल मिलेट-कंगनी, सावां, कोदो, चेना-पुनर्वा) तथा स्मॉल मिलेट शामिल है। वर्ष 2019-20 में मदुरै जिले में 3,548 टन बाजरा, 22,405 टन ज्वार, 69 टन रागी तथा 130 टन स्मॉल मिलेट की पैदावार हुई।

इस सहप्रर्दशनी में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की भावना के साथ जोड़ने तथा उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करने के लिए एक कृषि हैकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें महत्वाकांक्षी उद्यमियों को नवाचारी कृषि तथा खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया। 

मेले को जबरदस्त सफलता 

इस आयोजन से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के सभी हितधारक मोटे अनाजों पर विशेष ध्यान देने के साथ एक समान मंच पर आये और इसमें विभिन्न मोटे अनाज आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री, 19 स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार 45 मोटे अनाज आधारित व्यंजनों का प्रदर्शन करने वाली लाइव रसोई, मोटे अनाज व्यंजन विधि, खाना पकाने की प्रतियोगिता, कृषि-हैकथॉन, मोटे अनाजों पर सूचनात्मक सत्र जैसी गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला को शामिल किया गया। क्रेता-विक्रेता बैठक, उद्योग विशेषज्ञों तथा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों, एसएचजी, खाद्य प्रसंस्करण में लगे एफपीओ के बीच इंटरेक्टिव सत्र आयोजित हुए। मोटा अनाज महोत्सव को 6000 से अधिक लोगों  के साथ जबरदस्त सफलता मिली। इन प्रतिभागियों में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन, उत्पादक सहकारी समितियां आदि शामिल थीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मोटा अनाज महोत्सव के अतिरिक्त मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 3 से 5 नवंबर 2023 तक मेगाफूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 भी आयोजित किया जा रहा है ताकि सभी हितधारक यानी उत्पादक, खाद्य प्रोसेसर, उपकरण निर्माता, लॉजिस्टिक सहयोगी,खाद्य खुदरा विक्रेता को आपसी बातचीत और संवाद के लिए अनूठा मंच प्रदान किया जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (09 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )