Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

एग्रो इनपुट डीलर्स ने डिजिटल भुगतान में सुधार हेतु दिए सुझाव

31 मार्च 2026, नई दिल्ली: एग्रो इनपुट डीलर्स ने डिजिटल भुगतान में सुधार हेतु दिए सुझाव – एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनमोहन कलंत्री ने डिजिटल भुगतान में सुधार एवं बैंकिंग कार्य दिवसों को बढ़ाने के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तीन बिंदुओं में सुझाव  देकर ध्यान आकृष्ट कराया है।

श्री कलंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में डिजिटल इंडिया अभियान की सराहना करते हुए तीन बिंदुओं  लेनदेन की स्पष्ट पहचान, बैंकों का निरंतर संचालन तथा मार्च क्लोजिंग में विशेष सुविधा देने के बारे में  ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आईएमपीएस या फोन पे जैसे  माध्यमों से भुगतान प्राप्त होने पर कई बार भेजने वाले का नाम या मोबाइल नंबर स्पष्ट नहीं होता है। पारदर्शिता हेतु इसे अनिवार्य किया जाना चाहिए , ताकि भुगतान प्राप्तकर्ता को भेजने वाले का पूर्ण विवरण दिखाई दे।

 दूसरे सुझाव में बैंकों का संचालन निरंतर करने की मांग के तहत डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बैंकों के अवकाश को पुनर्गठित कर रोटेशन पद्धति लागू की जानी चाहिए , ताकि बैंक वर्ष के 365  दिन कार्य कर सके। इससे बैंकिंग अधिकारियों के नए पद सृजित होने से रोज़गार में वृद्धि होगी और नकदी पर निर्भरता कम होगी।  तीसरे सुझाव में वित्तीय वर्ष के अंत  (मार्च माह में )  व्यापारियों की सुविधा हेतु 29  से 31  मार्च  को बैंकों का पूर्ण संचालन अनिवार्य किया जाना चाहिए , ताकि साल भर के लंबित ट्रांजेक्शन बिना किसी बाधा के पूर्ण हो सकें। पत्र में राष्ट्रहित और व्यापार सुगमता को देखते हुए इन सुझावों पर विचार करने का आग्रह किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें