महिला किसानों के सशक्तिकरण पर 3 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन दिल्ली में होगा आयोजित, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शुभारंभ
सबहेड: कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर होगा वैश्विक मंथन, देश-विदेश के 700 से अधिक विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा
13 मार्च 2026, नई दिल्ली: महिला किसानों के सशक्तिकरण पर 3 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन दिल्ली में होगा आयोजित, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शुभारंभ – कृषि में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने और उन्हें सशक्त करने के उद्देश्य से 12 से 14 मार्च 2026 तक दिल्ली में तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी पर वैश्विक सम्मेलन (GCWAS-2026)’ का आयोजन भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम हॉल, आईसीएआर सम्मेलन केंद्र में किया जाएगा। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन Droupadi Murmu करेंगी।
यह जानकारी Indian Council of Agricultural Research (आईसीएआर) के महानिदेशक M. L. Jat ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं समापन सत्र में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi मुख्य अतिथि रहेंगी।
डॉ. जाट ने बताया कि इस सम्मेलन का आयोजन Trust for Advancement of Agricultural Sciences (TAAS), Indian Council of Agricultural Research (ICAR), CGIAR और Protection of Plant Varieties and Farmers’ Rights Authority (PPV&FRA) के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन में 15 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन ज्ञान साझेदार के रूप में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘महिला किसानों के अंतरराष्ट्रीय वर्ष 2026’ के दौरान आयोजित हो रहा यह सम्मेलन “प्रगति को आगे बढ़ाते हुए नई ऊंचाइयां प्राप्त करना” विषय पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में भारत और दुनिया भर से वैज्ञानिक, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, उद्यमी, महिला किसान और विद्यार्थी सहित 700 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में कई तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि में लैंगिक समानता, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, कृषि में तकनीक के उपयोग और मूल्य श्रृंखला में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा महिला किसान मंच और युवा मंच जैसे विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जमीनी स्तर की चुनौतियों और नए अवसरों पर विचार किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें महिलाओं के लिए विकसित कृषि तकनीक, योजनाएं और महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह मंच महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप और नवाचारों को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान करेगा।
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए ठोस सुझाव तैयार करना, वैश्विक अनुभवों को साझा करना और समावेशी व टिकाऊ कृषि विकास के लिए भविष्य की दिशा तय करना है
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

