Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय मंत्री तोमर की पहल पर मुरैना में 8.85 करोड़ रु. का प्रौद्योगिकी पार्क बनेगा

04 मार्च 2023, मुरैना/ नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री तोमर की पहल पर मुरैना में 8.85 करोड़ रु. का प्रौद्योगिकी पार्क बनेगा – मुरैना में 8.85 करोड़ रु. की लागत से ग्रामीण प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री और क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस पार्क की मंजूरी के साथ ही 4.42 करोड़ रु. की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

मुरैना में ग्रामीण प्रौद्योगिकी पार्क ग्राम भटपुरा डांग में 20 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। इस पार्क की स्थापना मध्य प्रदेश, विशेषकर चंबल संभाग के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर का कहना है कि मुरैना में ग्रामीण प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना निश्चित रूप से क्षेत्र के ग्रामीण निर्धनों के उत्थान की दिशा में अत्यधिक लाभकारी होगी। स्थान-विशिष्ट, मौसम-विशिष्ट व सामाजिक प्रासंगिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह अनुकरणीय मॉडल होगा।

इस पार्क के माध्यम से ग्रामीण विकास के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय संसाधन आधारित और पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकियों का जीवंत प्रदर्शन/प्रसार होगा। ग्रामीण समुदाय को स्थायी आजीविका के लिए उनकी उद्यमशीलता क्षमताओं को विकसित करने हेतु यह पार्क उपयुक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (02 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )