Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रोजगार मेले में 71 हज़ार नियुक्ति पत्र सौंपे गए

यह अमृत काल युवा पीढ़ी के लिए स्वर्ण युग है- केंद्रीय मंत्री श्री तोमर

21 जनवरी 2023, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रोजगार मेले में 71 हज़ार नियुक्ति पत्र सौंपे गए – भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी रोजगार मेले के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 45 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 71,000 युवाओं को सरकारी विभागों एवं संस्थाओं में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। इस कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में भोपाल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया > श्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि  इस तरह के नियमित रोजगार मेले हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। श्री मोदी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव आया है। केंद्रीय सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक कुशल और समयबद्ध हो गई है। आज सरकार के हर काम में, भर्ती प्रक्रिया में, पारदर्शिता और तेजी दिखाई दे रही है। पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति से युवाओं में आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2023 का पहला रोजगार मेला है। उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ इस वर्ष की शुरुआत हुई है।

श्री मोदी ने नवनियुक्त युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपको सीखना होगा और देश को आगे ले जाने के लिए खुद को सक्षम बनाना होगा।

आयकर विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हमारे देश की एक बड़ी आबादी युवा है,  और यही युवा ऊर्जा देश की युवा शक्ति भी है। यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि यह संसाधन सृजनात्मक रुप से काम में लगे, लेकिन साथ ही हम यह भी अच्छी तरह से जानते हैं कि यह सरकारी सेवा आजीविका के क्षेत्र में एक अपर्याप्त साधन है, । 2014 से मोदी सरकार के कार्यकाल में लाखों युवाओं को नौकरी मिली है और यह सिलसिला लगातार जारी है। श्री तोमर ने कहा कि जब देश युवा है, देश में युवा शक्ति है, तो इस संसाधन का सदुपयोग करना समय की मांग है और इसीलिए पिछले साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने एक वर्ष में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान की शुरुआत की थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )