राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)राज्य कृषि समाचार (State News)

खरपतवार अनुसंधान निदेशालय की 6 टीमें चलाएंगी कृषि संकल्प अभियान

14 मई 2025, जबलपुर: खरपतवार अनुसंधान निदेशालय की 6 टीमें चलाएंगी कृषि संकल्प अभियान – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा देशभर में कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून, 2025 तक चलाने की घोषणा की गई है।  इसी तारतम्य में, डॉ पी के सिंह , अध्यक्ष, प्रेस तथा मीडिया समिति खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर ने प्रेस  विज्ञप्ति में  बताया कि खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर के 18 वैज्ञानिकों की 6 टीमों को मध्यप्रदेश के 6 विभिन्न जिलों में यह अभियान क्रियान्वित करने का दायित्व सौंपा गया है, जो अटारी जबलपुर, केवीके एवं राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इस कार्य को संपादित किया जायेगा ।इस अभियान की सफलता हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

उल्लेखनीय है कि  केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  ने कल बताया  था कि यह अभियान 700 से अधिक जिलों में चलाया जाएगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय कृषि कर्मी मिलकर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इसका उद्देश्य आधुनिक, उन्नत और आदर्श खेती को बढ़ावा देना तथा किसानों को वैज्ञानिक जानकारी और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “लैब टू लैंड” मंत्र को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो एक देश, एक कृषि, एक टीम  की अवधारणा को मजबूती देगा।  इस अभियान के दौरान किसानों को नई किस्मों, उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक खेती, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वैज्ञानिकों की टीमें मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह देंगी और ड्रोन तकनीक, धान की सीधी बुवाई (DSR), फसल विविधीकरण व मशीनीकरण जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। ICT माध्यमों से किसानों को शिक्षित किया जाएगा। राज्य कृषि,बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभागों, आत्मा, एनपीएसएस के अधिकारी, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी, एफपीओ/FIG/SHG सदस्य भी इसमें भाग लेंगे।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement