Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृभको की 44वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न

17 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: कृभको की 44वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न – कृषक भारती कोआपरेटिव लि. (कृभको) भारत की प्रमुख उर्वरक उत्पादक सहकारी समिति, ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए रूपये 334.12 करोड़ का कर-पूर्व लाभ अर्जित किया। सोसायटी ने वर्ष के लिए अपनी इक्विटी पूंजी पर 20 प्रतिशत लाभांश घोषित किया है। एनसीयूआई सभागार, नई दिल्ली में आयोजित 44वीं वार्षिक आमसभा की बैठक के दौरान सोसायटी के वार्षिक खातों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. चन्द्र पाल सिंह, अध्यक्ष कृभको ने निदेशक मंडल की उपस्थिति में की और इसमें देश भर के विभिन्न सदस्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कृभको ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय उत्पादन आंकड़े हासिल किये जिसमें यूरिया उत्पादन 23.35 लाख मीट्रिक टन और अमोनिया उत्पादन 13.88 लाख मीट्रिक टन था जिससे क्रमश: 106.4 प्रतिशत और 111.32 प्रतिशत क्षमता उपयोग हुआ।

कृभको के प्रबंध निदेशक, श्री एम. आर. शर्मा ने सभा को कृभको और उसकी सहायक कंपनियों द्वारा बनाए गए उत्पादन और परिचालन दक्षता के निरंतर उच्च मानको के बारे में जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृभको ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों में भी कदम रखा है। इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां, कृभको एग्री बिजनेस लि. (केएबीएल) और कृभको ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लि. महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वार्षिक आमसभा के दौरान कृभको ने बिहार के सत्येन्द्र नारायण सिंह को ‘कृभको सहकारिता शिरोमणिÓ पुरस्कार और तमिलनाडु के श्री वी.के. एस.के. सेंथिल कुमार को ‘कृभको सहकारिता विभूषणÓ पुरस्कार से सम्माानित किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com