Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

38 और नई मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा गया

38 और नई मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा गया

ई-नाम की 1000 मंडियों तक हुई पहुंच

नई दिल्ली। देश में 38 और नई मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 415 मंडियों की एक और उपलब्धि हासिल हुई। 38 मंडियां मध्य प्रदेश (19), तेलंगाना (10), महाराष्ट्र (4) और (1) गुजरात, हरियाणा, पंजाब, केरल और जम्मू-कश्मीर से हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पहले चरण में 585 मंडियों की समग्र सफलता के साथ दूसरे चरण में 415 नई मंडियों को एकीकृत करने के लिए ई-नाम का और विस्तार किया गया। ई-नाम प्लेटफॉर्म में अब 18 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की 1000 मंडियां हैं ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर ई-नाम को लागू करने के लिए प्रमुख एजेंसी होने के नाते लघु कृषक कृषि व्यवसाय संघ (एसएफएसी) ने , सभी ई-नाम राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के मंडी बोर्ड, मंडी सचिवों, पर्यवेक्षकों , तौल ऑपरेटरों, सेवा प्रदाताओं, किसानों, एफपीओ, व्यापारियों को धन्यवाद दिया है।