मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

UP Wheat Mandi Rate: यूपी में आज 2,400 से 2,700 प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं, जानिए 8 जनवरी के ताजा रेट  

08 जनवरी 2026, नई दिल्ली: UP Wheat Mandi Rate: यूपी में आज 2,400 से 2,700 प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं, जानिए 8 जनवरी के ताजा रेट – उत्तर प्रदेश के गेहूं किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की आधिकारिक कृषि बाजार सूचना वेबसाइट Agmarknet से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के भाव मजबूत बने हुए हैं। आज 8 जनवरी 2026 को अलग-अलग जिलों की एपीएमसी मंडियों में किसानों को न्यूनतम 2,400 रुपये से लेकर अधिकतम 2,700 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है। कई मंडियों में आवक अच्छी रहने के बावजूद कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद बनी हुई है। जानिए राज्य की मुख्य मंडियों के ताजा रेट।

अन्य मंडियों का हाल

गोंडा, फतेहपुर, बहराइच और औरैया जैसी मंडियों में गेहूं की आवक ज्यादा दर्ज की गई है। वहीं बागपत, बुलंदशहर और गाजियाबाद जैसी मंडियों में आवक कम रही, लेकिन इसके बावजूद भाव अच्छे स्तर पर बने हुए हैं। गोंडा मंडी में सबसे अधिक करीब 561.5 क्विंटल आवक दर्ज की गई, जहां मॉडल भाव 2,635 रुपये प्रति क्विंटल रहा। फतेहपुर की बिंदकी मंडी में भी 520 क्विंटल से अधिक आवक के साथ किसानों को 2,620 रुपये का औसत भाव मिला।

कुछ मंडियों में अधिकतम कीमतें खासा आकर्षक रहीं। बरेली मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा, जबकि बागपत की बरौत, अयोध्या, चंदौली और फतेहपुर की मंडियों में भी 2,650 रुपये या उससे अधिक का ऊपरी भाव दर्ज किया गया।  

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के ताजा भाव 

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)औसत भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
अलीगढ़चरा एपीएमसी2510253025209
अंबेडकरनगरअकबरपुर एपीएमसी24802650256075
औरैयाऔरैया एपीएमसी250025802550270
अयोध्याअयोध्या एपीएमसी248026202590120
आजमगढ़आजमगढ़ एपीएमसी248026002560248
बदायूंबबराला एपीएमसी24802500249050
बदायूंबिसौली एपीएमसी24502450245020
बदायूंइस्लामनगर एपीएमसी2605260526052
बागपतबरौत एपीएमसी2570266026203
बहराइचबहराइच एपीएमसी245025502500380
बहराइचनानपारा एपीएमसी24002500245013
बलियाबलिया एपीएमसी253025702555240
बलियारसड़ा एपीएमसी25002600254540
बलरामपुरबलरामपुर एपीएमसी24002600250048
बलरामपुरपंचपेड़वा एपीएमसी2450255025003.8
बलरामपुरतुलसीपुर एपीएमसी24002450243015
बांदाबांदा एपीएमसी24502600252564.1
बाराबंकीसफदरगंज एपीएमसी2550255025505
बरेलीबरेली एपीएमसी25002700258061.6
बस्तीबस्ती एपीएमसी242526202570210
बुलंदशहरसियाना एपीएमसी2500256025302
चंदौलीचंदौली एपीएमसी25502650260050
इटावाभरथना एपीएमसी249025602540200
इटावाइटावा एपीएमसी253025902560220
फतेहपुरबिंदकी एपीएमसी258026502620520
फतेहपुरकिशुनपुर एपीएमसी2550265026001
गाजियाबादगाजियाबाद एपीएमसी2550260025806
गाजीपुरगाजीपुर एपीएमसी25702630260040
गोंडागोंडा एपीएमसी260026602635561.5

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements