Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतमाला परियोजना की वजह से किसानों को हो रही समस्याओं का समाधान करें केंद्र सरकार  

6 अगस्त 2022, जयपुर: भारतमाला परियोजना की वजह से किसानों को हो रही समस्याओं का समाधान करें केंद्र सरकार – श्रम राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन श्रीमती अलका उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों सहित साँचौर विधानसभा से जुड़े भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 68 और एलिवेटेड एक्सप्रेस की समस्याओं को लेकर अथॉरिटी की चेयरपर्सन को अवगत करवाते हुए कहा कि इन राजमार्ग परियोजनाओं से किसानों को हो रही समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

श्री विश्नोई ने कहा कि भारतमाला परियोजना की वजह से किसानों के खेत बंट गए हैं और रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे में उन्हें गुजरात की तर्ज पर सर्विस लेन व रास्ते उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की चेयरपर्सन श्रीमती अलका उपाध्याय ने मौका रिपोर्ट मंगवाकर हमारी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: एग्री इंफ्रा फंड योजना में राजस्थान सम्मानित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें