मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी जिलों में भारी वर्षा की संभावना

03 अगस्त 2026, इंदौर: ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों  के दौरान देश के इंदौर संभाग के जिलों में   में अनेक स्थानों पर; भोपाल,  उज्जैन , ग्वालियर , रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों  पर; नर्मदापुरम, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में   कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़  की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।  सीधी, और सिंगरौली जिलों में भारी वर्षा हुई।सिंहावल में सर्वाधिक  96.0 1  मिमी वर्षा हुई। जून से 3 अगस्त तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से -16 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -20  % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -13  % कम वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां – मध्य राजस्थान के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अब  मध्य समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी  की ऊंचाई के बीच  उत्तर –  पूर्वी राजस्थान  और उसके आसपास स्थित  है। मानसून  द्रोणिका (ट्रफ ) अब बीकानेर, दिल्ली , लखनऊ, पटना से होते  हुए पूर्व  की ओर  मणिपुर तक गुजर रही  है। उप हिमालयी  पश्चिम बंगाल और उसके आसपास , दक्षिण उत्तर प्रदेश  के  मध्य भागों और उसके आसपास तथा  जम्मू संभाग  और उसके आसपास  एक  चक्रवाती परिसंचरण के  रूप में  पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने ग्वालियर , दतिया और निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर,खंडवा,खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर,आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी ,  श्यो पुरकलां,  नरसिंहपुर एवं  सागर जिलों में कहीं -कहीं , ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी,जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट,  पन्ना , दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सिंगरौली , सीधी, रीवा और मऊगंज जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। प्रदेश के कई जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और  झोंकेदार हवाएं (30-40 )  किमी /घंटा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture