Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

योकोहामा ऑफ-हाइवे टायर्स ने ट्रैक्टरों के लिए टायर लॉन्च किया 

23 मई 2023, नई दिल्ली: योकोहामा ऑफ-हाइवे टायर्स ने ट्रैक्टरों के लिए टायर लॉन्च किया – योकोहामा ऑफ-हाइवे टायर्स (वायओएचटी) ने हाल ही में भारत में तकनीकी रूप से उन्नत कृषि टायर एग्री स्टार II R-I के लॉन्च की घोषणा की हैं। एग्री स्टार II R-I एक रेडियल टायर है जो एक अद्वितीय ‘स्ट्रैटिफाइड लेयर टेक्नोलॉजी‘ (एसएलटी) के साथ आता है, जिसे आज के ट्रैक्टर मालिकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। योकोहामा ने अपने एलायंस ब्रांड के तहत नया टायर लॉन्च किया है, जिसमें प्रमुख फ्लोटेशन टायर और IF& VF टायर सेगमेंट है।

लुधियाना में एपीएसी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह ने लॉन्चिंग के समय कहा, “योकोहामा कंपनी में, हमने हमेशा किफायती मूल्य पर अलग-अलग उत्पाद दे कर  किसान उत्पादकता को अधिकतम करने पर ध्यान केंद्रित किया है। एग्री स्टार II R-I यह बात खास बनाती हैं कि यह अंतिम उपयोगकर्ताओं यानी किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।एक कृषि टायर का जीवन इसकी मध्य जीवन दक्षता के साथ किसानों द्वारा व्यक्त की गई एक चिंता थी और वर्गीकृत लेयर टेक्नॉलोजी  के साथ एग्री स्टार II R-I ठीक इसी समस्या को दूर  करता है।

एसएलटी दो परतों का एक अनूठा संयोजन है। इसमें सिंगल-एंगल प्रोफाइल के साथ टॉप लेयर और मल्टी-एंगल प्रोफाइल के साथ बॉटम लेयर हैं। एग्री स्टार II R-I में इन परतों का संयोजन अधिक ढोंने की क्षमता सुनिश्चित करता है। एसएलटी के साथ 40% घिसाव के बाद की एक मल्टी-एंगल प्रोफाइल लेयर जमीन के संपर्क में आती है जिससे मध्य भाग में संपर्क क्षेत्र बढ़ जाता है जिसके परिणामस्वरूप टायर की ग्रिप और बेहतर सड़क क्षमता में वृद्धि होती है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

“यह देखना उत्साहजनक है कि अधिक से अधिक भारतीय किसान अपनी फसलों को तैयारकरने और काटने के लिए आधुनिक तरीकों और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों को अपनारहे हैं। हमें विश्वास है कि एग्री स्टार II R-I रेडियल एग्री टायर से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा,” हरिंदर सिंह ने कहा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अपनी आकर्षक सुंदरता के साथ एग्री स्टार II आर-I लंबे टायर जीवन, बेहतर कर्षण और उत्कृष्ट सड़क क्षमता प्रदान करता है। यह कम मिट्टी संघनन, और बेहतर ब्रेकिंग क्षमता भी सुनिश्चित करता है और एक बेहतर सेल्फ-क्लीनिंग गुण के साथ आता है। मजबूत टायर निर्माण आयामी स्थिरता प्रदान करता है और रबर की मात्रा में वृद्धि टायर की कठोरता को बढ़ाती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )