Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ट्रॉपिकल एग्रो का उत्कृष्ट जैविक उत्पाद टैग कार्ब-एन

28 जुलाई 2022, रायपुर । ट्रॉपिकल एग्रो का उत्कृष्ट जैविक उत्पाद टैग कार्ब-एन – कृषि के क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी एवं बायोलॉजीकल उत्पाद बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम इंडिया प्रा.लि. ने किसान भाईयों के लिए एक उत्कृष्ट जैविक उत्पाद ‘टैग कार्ब-एन’ को प्रस्तुत किया है। पिछले कुछ वर्षों से रासायनिक उर्वरकों के निरंतर उपयोग में बढ़ोत्तरी हो रही है एवं जैविक खादों जैसे- गोबर खाद, केंचुआ खाद के उपयोग में कमी आ रही है। जिससे भारतीय मृदाओं में कार्बन की मात्रा घटकर 0.3 से 0.5 प्रतिशत तक रह गई है।

कंपनी के सीनियर डवलवमेंट मैनेजर श्री राजीव कुमार सिसौदिया ने कृषक जगत को बताया कि ‘टैग कार्ब-एन’ एक संपूर्ण जैविक उत्पाद है। जिसके उपयोग से किसानों की आय में वृद्धि होगी। इसमें 25 प्रतिशत जैविक कार्बन एवं 6 प्रतिशत जैविक नाइट्रोजन उपलब्ध है। टैग कार्ब-एन में एक अनोखे प्रोटीनों तथा प्राथमिक एवं द्वितीयंक, पोषक तत्व एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का संपूर्ण मिश्रण है।

श्री सिसोदिया ने यह भी बताया कि टैग कार्ब-एन के उपयोग से पौधों के जड़ क्षेत्र में (रायजोस्फेयर) में पाये जाने वाले सूक्ष्म जीवों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है। जिससे फसलों में आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। लगातार इस उत्पाद को उपयोग करने से मृदा की जीवंत क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही फसल की बढ़वार भी अच्छी होती है। जिससे उत्पादन वृद्धि अधिक देखने को मिलती है। यह उत्पाद सभी फसलों के लिए उपयुक्त है। इसे हम मृदा में फसल बुवाई के पूर्व एवं फसल की बढ़वार अवस्था में प्रयोग कर सकते हैं। यह उत्पाद रसायनिक उर्वरकों के ऊपर एक परत बनाता है और पौधों की आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

टैग कार्ब-एन की मात्रा-500 से 1000 मिली की मात्रा प्रति एकड़ का उपयोग मृदा उर्वरता के आधार पर करें। जड़ सिंचाई (ड्रिचिंग) 1000 मिली/एकड़, ड्रिप सिंचाई 500-1000 मिली/एकड़ एवं भुरकाव विधि में 1000 मिली/एकड़।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: छिंदवाड़ा जिले में स्वीट कार्न (मक्का) आमदनी का जरिया