कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

विजिलेंस पब्लिसिटी ने नीम के 51 पौधे रोपित किए

108 नीम के पौधारोपण का संकल्प

27 अगस्त 2026, इंदौरविजिलेंस पब्लिसिटी ने नीम के 51 पौधे रोपित किए – एक पौधा, वृक्ष बनकर कई पीढ़ियों को पोषित करता है। यह पौधे नहीं पेड़ होंगे, इन्हीं विचारों के साथ शहर की ख्यात विज्ञापन एजेंसी विजिलेंस पब्लिसिटी ने अपने पितृ पुरुष श्री कन्हैयालाल फरक्या (बाबूजी) की स्मृति में 108 नीम के पौधों को रोपने का संकल्प लिया जिसमें से अब तक 51 पौधे सकुशल रोपे जा चुके हैं। इन पौधों को पूरी देखभाल के साथ नर्सरी में तैयार किया गया , ताकि पौधे एकदम स्वस्थ रहें और लंबे समय तक प्रकृति एवं पर्यावरण को लाभ देते रहें। अब पौधों की ऊंचाई 6 फीट से अधिक होने पर उन्हें लगातार रोपा जा रहा है।  पौधारोपण विजिलेंस पब्लिसिटी के श्री प्रमोद फरक्या के मार्गदर्शन में, इंदौर स्थित ग्राम धम्म मालवा के परिसर में किया जा रहा है।

 यह आयोजन विजिलेंस पब्लिसिटी के फाउंडर चेयरमेन श्री कन्हैयालाल  फरक्या की स्मृति में उनकी 20 वीं पुण्यतिथि के संदर्भ में किया जा रहा है।श्री कन्हैयालाल  फरक्या इंदौर में मार्केटिंग, ब्रांडिंग और एडवरटाइजिंग के पितामह के रूप में जाने जाते हैं। इस तरह एक नहीं बल्कि दो से तीन पीढ़ियां विज्ञापन जगत के इस वट वृक्ष को देखते हुए बड़ी हुई हैं। श्री फरक्या सदैव समाज और मानव हित के कार्यों को प्राथमिकता दिया करते थे। किसानों के हितों के लिए उन्होंने बीज, खाद और फसलों के अच्छे उत्पादन को लेकर राष्ट्रीय स्तर की कई रिसर्च और कार्यशालाओं में भाग लिया, ताकि गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद की जानकारी किसानों तक सही तथ्यों के साथ पहुंच सके। यही कारण है कि उनकी स्मृति में यह पौधे प्रकृति और पर्यावरण को समर्पित किए गए। इस अवसर पर उन्हें देशभर के मीडिया, इंडस्ट्री, पत्रकारिता, समाज और मार्केटिंग जगत ने विशेष रूप से याद किया।

श्री प्रमोद फरक्या ने बताया कि, बाबूजी सिर्फ फरक्या परिवार नहीं बल्कि देश के 3000 से अधिक परिवारों का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 500 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स बनाने में भूमिका निभाई। उनकी सोच सदा जीवित रहे, इसी उद्देश्य से हमने 108 पौधे लगाने का संकल्प लिया और इसी श्रृंखला में अब तक 51 पौधे सफलतापूर्वक रोपे जा चुके हैं। इस पुनीत कार्यमें मित्र श्री अमित मेहता का विशेष सहयोग रहा।

 नीम एक ऐसा पेड़ है जिसकी जड़ों से लेकर छाल, पत्तियों, फूलों और फलों तक, हर हिस्सा किसी न किसी रूप में स्वास्थ्य संबंधी लाभ देता है। साथ ही यह वातावरण और हवा को भी शुद्ध करता है। चूंकि पौधे समय लेते हैं, इसलिए उनका लाभ समाज को बहुत देरी से मिलता है। लेकिन 6 फीट तक उन्हें तैयार करने के बाद रोपने से उनका विकास सुरक्षित रूप से होता
है। यह पौधे मजबूत जड़ों के साथ कई पीढ़ियों तक लाभ पहुंचाए यही हमारा लक्ष्य है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture