Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ईगल सीड्स के संस्थापक का जन्मदिन हर वर्ष संकल्प सप्ताह के रूप में मनेगा

8 मई 2023, इंदौर । ईगल सीड्स के संस्थापक का जन्मदिन हर वर्ष संकल्प सप्ताह के रूप में मनेगा – देश की प्रसिद्ध बीज कम्पनी ईगल सीड्स एंड बायोटेक लि. के संस्थापक, श्रेष्ठ कृषि विद्यार्थी एवं उद्योग रत्न अवॉर्डी स्व. श्री राजेंद्र कुमार जैन के जन्मदिन (1मई) के अवसर पर कम्पनी द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में संकल्प सप्ताह (1 से 7 मई 2023 तक) का आयोजन किया जा रहा है।  इस सप्ताह में उनके विचारों और संकल्प को सभी किसान भाइयों के बीच पहुंचाया जायेगा।

 स्व. श्री राजेंद्र कुमार जैन के पुत्र एवं कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वैभव जैन, कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती सुमंगला जैन पति स्व. श्री आर. के. जैन की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उनका स्मरण कर श्री जैन ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और इस  सप्ताह में की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी एवं  संदेश किसानों तक  पहुंचाने का आह्वान किया। कंपनी के विपणन विभाग के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट श्री अनिल कोलते एवं जनरल मैनेजर मार्केटिंग एवं प्रोडक्ट डेवलपमेंट डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी सेल्स प्रतिनिधियों के सहयोग से पूरे सप्ताह किसानों के बीच संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में यह आयोजन कम्पनी के अनुसंधान केन्द्र, इंदौर, हैदराबाद, सूरत एवं  प्रोसेसिंग प्लांट शिप्रा, चिकली (महाराष्ट्र),गोधरा (गुजरात) में भी मनाया गया। कम्पनी द्वारा इस वर्ष से हमेशा मई के प्रथम सप्ताह को पूरे देश में  किसानों, बीज व्यापारियों एवं कंपनी के सभी विभागों में संकल्प सप्ताह के रूप में मनाने और किसानों की विभिन्न परिचर्चाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile