Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ठाकर केमिकल्स ने अरुण गोविल को ब्रांड एंबेसडर बनाया

17 मई 2023, मुंबई: ठाकर केमिकल्स ने अरुण गोविल को ब्रांड एंबेसडर बनाया – एग्री-इनपुट एंड प्लांट न्यूट्रिशन कंपनी ठाकर केमिकल्स लि ने आज भारतीय टेलीविजन के एक प्रसिद्ध चेहरे अरुण गोविल को ब्रांड एंबेसडर के रूप में ऑन-बोर्ड किया, जिन्होंने रामानंद सागर द्वारा 1980 के दशक में निर्मित रामायण में श्री राम की भूमिका निभाईl इस गठबंधन  का उद्देश्य एग्रोकेमिकल्स के विवेकपूर्ण उपयोग पर जागरूकता फैलाना है जो टिकाऊ खेती का समर्थन करता है। ग्रामीण क्षेत्र में अरुण गोविल का जन-आकर्षक चेहरा जमीनी स्तर पर किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने में कंपनी की मदद करेगा।

इस अवसर पर श्री राज कुमार गुप्ता, प्रबंध निदेशक, ठाकर केमिकल लिमिटेड ने कहा, “हम अपने किसानों की 3 दशकों से अधिक समय से सेवा कर रहे हैं। श्री गोविल को हमारे ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन करना हमारे कृषक समुदाय को अपने सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक अतिरिक्त प्रयास है ।

इस अवसर पर ठाकर केमिकल्स के निदेशक श्री सुमित गुप्ता ,श्री विवेक मित्तल, निदेशक विपणन भी उपस्थित थे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ठाकर केमिकल्स लिमिटेड 1988 में अस्तित्व में आया है।एग्री-इनपुट्स और प्लांट न्यूट्रिशन की एक विस्तृत श्रृंखला के उत्पादन के लिए, ठाकर केमिकल्स लिमिटेड के पास हरियाणा में अत्याधुनिक, 100% नवीकरणीय और सौर ऊर्जा संचालित उत्पादन सुविधा है ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

हाल के वर्ष में 5 गुना से अधिक की वृद्धि को देखते हुए, कंपनी ने युद्ध स्तर पर अपने क्षेत्र में विस्तार की योजना बनाई है और इसलिए कई वैश्विक संगठनों के साथ रणनीतिक गठजोड़ किया है। उनके उत्पाद देश भर में 15000 से अधिक आउटलेट वाले डीलरों के नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत में बेचे जाते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )