Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सिंजेंटा ने शुरू की किसान हेल्प लाइन

सिंजेंटा ने शुरू की किसान हेल्प लाइन 

नई दिल्ली : प्रतिष्ठित कीटनाशक कम्पनी सिंजेंटा इण्डिया ने कोरोना के कारण जारी देशव्यापी लॉकडाउन में देशभर  के किसानों की मदद के लिए सिंजेंटा  किसान हेल्प लाइन नामक राष्ट्रव्यापी टेली सलाह सेवा शुरू की है.

मिली जानकारी के अनुसार देश के सभी किसान सिंजेंटा किसान हेल्प लाइन नंबर 1800 -1-215 -315  पर लैंड लाइन या मोबाईल से कॉल कर मुफ्त में फसल संबंधी सलाह अथवा खेतीबाड़ी से जुडी कोई भी सूचना पा सकते हैं.बता दें कि किसानों के सवालों अथवा समस्या का जवाब सिंजेंटा के विशेषज्ञों की टीम देगी. ख़ास बात यह है कि नौ अलग -अलग भाषाओँ में कुल 16 चैनल तैयार किए गए हैं.उत्तर भारतीय राज्यों के लिए हिंदी चैनल भी उपलब्ध रहेगा .