Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सिंजेंटा ने उन्नत कृषि महोत्सव में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की

29 अप्रैल 2026, इंदौर: सिंजेंटा ने उन्नत कृषि महोत्सव में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की – देश की प्रतिष्ठित कंपनी सिंजेंटा इंडिया प्रा. लि. ने समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ( सीएसआर ) के अंतर्गत मध्य प्रदेश में लगभग 650 मोटराइज्ड इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल दिव्यांगजनों को वितरित करने का संकल्प लिया है। इस पहल का प्रथम चरण गत दिनों रायसेन में आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ के दौरान संपन्न हुआ।  जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री  श्री शिवराज सिंह  चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस  दौरान  कंपनी के मार्केटिंग हेड (भारत) श्री विवेक शर्मा भी मौजूद रहे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को बेहतर गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और आजीविका के अवसर प्रदान करना है। ट्राई साइकिल वितरण के माध्यम से लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा में सशक्त बनाया जा रहा है। सिंजेंटा इंडिया  मध्य प्रदेश में I RISE, I CLEAN और I SAFE जैसे विभिन्न सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। ये सभी पहलें मजबूत, सक्षम और समावेशी समाज के निर्माण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

इस कार्यक्रम में सिंजेंटा सेंट्रल डिवीजन के  डीएमएम  श्री सचिन उपाध्याय के अलावा  श्री मिलिंद बेडेकर , श्री देवेंद्र कौशिक , श्री राजेश घुरैया , श्री उमंग गोयल , श्री अंकित पटेल  तथा स्थानीय टीम के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। लाभार्थियों के चेहरों पर झलकती खुशी और आभार ने इस कार्यक्रम को भावनात्मक और यादगार बना दिया। ऐसे प्रयास समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें