कम्पनी समाचार (Industry News)

क्विक गेन की हुई डिजिटल लांचिंग

5 जुलाई 2021, नई दिल्ली। क्विक गेन की हुई डिजिटल लांचिंग – देश की कृषि क्षेत्र की शीर्ष कम्पनी नुजिवीडू की सहायक कम्पनी ग्लोबल एग्री गेनेटिक्स के एमडी श्री एम. प्रभाकर राव द्वारा गत दिनों डिजिटल प्लेटफार्म से ‘क्विक गेन’ नामक नए उत्पाद का विमोचन (लांच) किया गया। इस मौके पर कम्पनी के बिजनेस हेड श्री संजय गुलाटी और सीईओ श्री एस. श्रीकांत भी मौजूद थे।

श्री राव ने फसल पोषण के क्षेत्र में कम्पनी लगातार काम कर रही है। भारतीय किसान नई तकनीक को अपनाकर पैदावार और गुणवत्ता में वृद्धि का प्रयास कर रहे हैं। रसायनिक खादों के अत्यधिक इस्तेमाल के दुष्प्रभाव से खेती लागत में वृद्धि के साथ मिट्टी की उपजाऊ शक्ति में भी गिरावट आई है। इसके लिए विश्व की सबसे बेहतर तकनीक को अमेरिका और अन्य विकसित देशों के सहयोग से भारतीय बाजार में ला रहे हैं। ‘क्विक गेन’ भी इसी श्रृंखला में मिट्टी को बेहतर बनाने और फसलों को तेज रफ्तार से पोषण प्रदान करने वाला भूमि में डालने वाला उत्पाद है। अमेरिका से आयातित उच्च स्तरीय जैविक सामग्रियों से इसे सीसीटी (क्विक गेन) कार्बन कम्पलेक्सिंग टेक्नोलॉजी द्वारा तैयार किया जाता है।

Advertisement
Advertisement

श्री गुलाटी ने क्विक गेन की विशेषताएं बताते हुए कहा कि यह स्लो रिलीज मैकेनिज़्म के द्वारा पौधों तक आवश्यक तत्वों को पहुंचाता है। इसके दमदार दाने 10-15 दिनों के बाद भी असरदार रहते हैं। सीसीटी युक्त छोटे दाने अधिक क्षेत्र कवर करते हैं जिससे शीघ्र अंकुरण होता है और पौधे बेहतर तरीके पोषक तत्व ले पाते हैं। क्विक गेन एक जैविक खाद है जिसे मिट्टी और अन्य उर्वरकों के साथ 4 किलो /एकड़ की दर से मिलाया जाता है। जिसका प्रयोग सभी फसलों और और सब्जियों पर किया जा सकता है। वहीं श्री श्रीकांत ने कहा कि कम्पनी किसानों को बेहतर तकनीक वाली ऐसे उत्पाद उपलब्ध करवाएगी जो कम समय में फसलों को मिले और फसल की तनाव सहन करने की क्षमता को बढ़ाए।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement