Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

मैटिक्स फर्टिलाइजर्स को एफएआई अवार्ड

07 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: मैटिक्स फर्टिलाइजर्स को एफएआई अवार्ड – मैटिक्स फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (मैटिक्स) को वर्ष 2023-24 के लिए “नाइट्रोजन (अमोनिया और यूरिया) के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पादन प्रदर्शन” का प्रतिष्ठित एफएआई अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह सम्मान भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय की राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मैटिक्स फर्टिलाइजर्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री गिरीधर मिश्रा को नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) अवार्ड समारोह में दिया गया ।

20% बाजार हिस्सेदारी और स्वदेशी उर्वरक उत्पादन में अग्रणी

अक्टूबर 2021 में संचालन शुरू करने के बाद से, मैटिक्स ने उर्वरक उद्योग में अपनी प्रमुख उपस्थिति दर्ज की है। कंपनी ने पूर्वी भारत में यूरिया की 20% बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। 2023 में, मैटिक्स को देश में नाइट्रोजन आधारित उर्वरकों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में योगदान के लिए “यूरिया उत्पादन में दृढ़ता” का पुरस्कार भी मिला था। इस साल के पुरस्कार के तहत पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में स्थित मैटिक्स के अत्याधुनिक गैस-आधारित उर्वरक संयंत्र की उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता और दक्षता को मान्यता दी गई है।

इस उपलब्धि पर मैटिक्स के चेयरमैन  श्री निशांत कनोडिया ने कहा, ” एफएआई अवार्ड सभी मैटिक्सियन की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उत्पादकता में सुधार के लिए हमारी प्रतिबद्धता मैटिक्स द्वारा निर्धारित वार्षिक क्षमता का 118% हासिल करने और ऊर्जा दक्षता में नए मानक स्थापित करने में परिलक्षित होती है। “

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com