Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कृभको का संकर बीज प्रोत्साहन अभियान

कृभको का संकर बीज प्रोत्साहन अभियान

21 जुलाई 2020, दुर्ग। कृभको का संकर बीज प्रोत्साहन अभियान – कृभको दुर्ग द्वारा एक दिवसीय संकर बीज प्रोत्साहन अभियान का आयोजन सेवा सह. समिति लाटाबोड में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्री युवराज देशमुख कृभको प्रतिनिधि आमसभा नई दिल्ली एवं अध्यक्षता श्री कमल प्रतिनिधि कृभको आमसभा नई दिल्ली द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री जे.पी. सिंह मुख्य राज्य प्रबंधक विशेष अतिथि थे। श्री जावहर बघेल अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति लाटाबोड, श्री पूरन साहू अध्यक्ष जयको समिति लाटाबोड, श्री ओ.पी. यादव शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक लाटाबोड के अतिरिक्त लगभग 50 प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी को कोविड-19 से बचाव के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी को सेनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री आशुतोष चन्द्राकर सहायक प्रबंधक ने करते हुए कृभको उत्पाद की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री के.पी. चौरसिया मुख्य प्रबंधक ने तरल जैव उर्वरक एवं दानेदार यूरिया के बारे में किसानों को जानकारी दी एवं आपने बताया कि तरल जैव उर्वरकों का प्रयोग कर कृषि लागत को कम किया जा सकता है।

श्री जे.पी. सिंह मुख्य राज्य प्रबंधक कृभको रायपुर ने किसानों को संबोधित करते हुए मृदा परीक्षण व असली/नकली उर्वरकों की पहचान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कृषि निवेश की लागत कम करने में जैव उर्वरकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्री पूरन साहू अध्यक्ष जयको सोसायटी लाटाबोड ने मृदा नमूने लेने एवं परीक्षण पश्चात इसके अनुशंसानुसार उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कमल ने संबोधन में छ.ग. में भी अन्य राज्यों की भांति कृषक भारती सेवा केन्द्र खोलने हेतु आग्रह किया। इसके पश्चात समिति प्रांगण में वृक्षारोपण सभी अतिथियों द्वारा किया गया। श्री के.पी. चौरसिया मुख्य प्रबंधक कृभको दुर्ग ने सभी अतिथियों, किसानों, समिति संचालक मण्डल का आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile