कम्पनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ के सोनारपाल में आईपीएल का किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित

5 नवम्बर 2022, जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के सोनारपाल में आईपीएल का किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित – बस्तर संभाग में जगदलपुर के पास सोनारपाल स्थान पर ‘इंडियन पोटाश लि.’ की देखरेख में पी.एम. किसान समृद्धि केन्द्र, स्थापित हुआ जिसका वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इसी कड़ी में दूसरा दुर्ग जिले के धमधा जिले में स्थापित किया गया।

इस कार्यक्रम में बस्तर सम्भाग एवं दुर्ग संभाग के बड़ी संख्या में किसान अपने पी.एम. किसान समृद्धि केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन प्रधानमंत्री से जुड़े उनके संदेश को सुना और जाना तथा किसान समृद्धि केन्द्र पर चर्चा कर केन्द्र की सुविधा एवं सेवा के विषय में जाना और समझा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कृषकों के साथ कृषि विभाग, जन प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, प्रसार मीडिया, उर्वरक विक्रेता एवं आई.पी.एल. के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वैसे भी छत्तीसगढ़ का किसान आईपीएल को किसान हितैषी संस्था के रूप में जानता है। आई.पी.एल. के सीनियर रीजनल मैनेजर श्री अभिनव अग्रवाल ने बताया कि यह प्रथम चरण है, दूसरे चरण में आई.पी.एल. द्वारा प्रधानमंत्री किसान हितैषी योजना के अंतर्गत इनकी संख्या या और भी केन्द्र खोलकर किसान के नजदीक सुविधा पहुंचाई जायेगी।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में पारादीप के 7 कृषि समृद्धि केन्द्र बने

Advertisements
Advertisement
Advertisement