Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में पारादीप के 7 कृषि समृद्धि केन्द्र बने

5 नवम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में पारादीप के 7 कृषि समृद्धि केन्द्र बने – प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्र के तहत छत्तीसगढ़ में पारादीप फास्फेट लि. के 7 कृषि सेवा केन्द्र बनाये गये हैं। रायपुर जिला के अंतर्गत पारादीप फॉस्फेटस लि. का एकमात्र कृषि केन्द्र दिव्या ट्रेडर्स खरोरा का चयन किया गया है जो पूरे देश के प्रथम दस केन्द्रों (टॉप टेन ) में एक है जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाईन केन्द्रों के शुभारंभ अवसर पर दिव्या ट्रेडर्स खरोरा केन्द्र पर कार्यक्रम में श्री एम. डी. ओझा सहायक संचालक कृषि रायपुर,  श्री गजेन्द्र चंद्राकर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक आई.जी.के.वी., डॉ. उत्तम कुमार कृषि विशेषज्ञ  आई.जी.के.वी. रायपुर, श्री अजय वर्मा मार्केटिंग मैनेजर पी.पी.एल. एवं श्री गोवर्धन नायक दिव्या ट्रेडर्स उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पूरे छत्तीसगढ़ में पारादीप के 7 कृषि समृद्धि केन्द्र बने हैं, जिसमें खरोरा, रायगढ़, गिदौरी (बलौदा बाजार), अंबिकापुर, पत्थलगांव, धमतरी एवं लाटाबोड (बालोद) शामिल हैं।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल