Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

रिलायंस फाउंडेशन की सलाह से आमदनी 75 प्रतिशत बढ़ी

जबलपुर। श्री परशुराम कुशवाहा पिता श्री गोपाल प्रसाद कुशवाहा ग्राम बीरनेर पोस्ट सोनपुर तहसील पनागर जिला जबलपुर कई वर्षों से खेती कर रहे हैं। ये सब्जी की खेती करते हैं। रिलायंस फाउंडेशन से ये लगातार जानकारियां प्राप्त करते रहते हैं। उल्लेखनीय होगा कि रिलायंस फाउंडेशन ग्रमीण क्षेत्र में कृषि विस्तार के लिए निरंतर काम कर रही है। फाउंडेशन अपने विभिन्न माध्यमों रेडियो कार्यक्रम, टोल फ्री नं., कृषि समाचार पत्रों में किसानों को सलाह के द्वारा किसानों की कृषि संबंधी समस्या का समाधान करता है। श्री कुशवाहा को अभी कुछ समय पहले इनके बैंगन के खेत में इल्ली की समस्या हो गई थी जोकि फल छेदक इल्ली थी इन्होंने फाउंडेशन के टोल फ्री नंबर पर विशेषज्ञ से बातचीत की एवं दवा और उपाय पूछा। उपाय में दवाइयों के नाम में यह बताया इस सड़े-गले सारे फलों को तोड़कर एक गड्ढे में गाड़ दिया जाए इन्होंने इस जानकारी को अपनाया। यह जानकारी अपनाकर पुन: फिर से अच्छा उत्पादन शुरू हो गया है। अब इन्हें बैंगन की फसल में 75 प्रतिशत फायदा बढ़ गया है ।