Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

जियोलाइफ फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर लगाया

इंदौर। जियोलाइफ फाउंडेशन के संस्थापक स्व. श्री ओमप्रकाश लाहोटी की स्मृति में इस वर्ष भी जियोलाइफ फाउंडेशन के तत्वावधान में गत दिनों एनएसएस के सहयोग से इंदौर कृषि महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं द्वारा स्वेच्छा से 36 यूनिट रक्त दिया गया।

इस मौके पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर अशोक कृष्णा, एनएसएस प्रमुख डॉ. खपेडिया तथा जियोलाइफ़ टीम से श्री अरविंदो घोष, श्री अशोक कुमार सिंह गौर,श्री संजय कुमार शर्मा, श्री जितेन्द्र राजपूत, श्री मुकेश शर्मा , श्री रवि जैन और श्री चंद्रपाल बुन्देल उपस्थित थे। स्मरण रहे कि जियोलाइफ़ फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष अपने संस्थापक की स्मृति में 19 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि जरूरतमंद को वक्त पर रक्त मिल सके।